spot_img

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य विभाग के पास VIDEO

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने ही स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं, जिससे आरोप और पुख्ता हुए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह (एनपी सिंह) अब बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सामने उनके ही सरकारी बॉडीगार्ड ने कई अहम खुलासे किए हैं, जिससे एनपी सिंह के खिलाफ लगे आरोप और पुख्ता हो गए हैं। बॉडीगार्ड संजीत कुमार ने बताया है कि 23 जून को डॉ. एनपी सिंह अपने निजी क्लिनिक में मरीजों को देख रहे थे, जबकि उसी दिन पीएमसीएच में स्वास्थ्य मंत्री का कार्यक्रम था।

- Advertisement -

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इन दावों को सार्वजनिक किया। विभाग ने बताया कि बॉडीगार्ड संजीत कुमार के अनुसार, डॉ. एनपी सिंह बीते मंगलवार को भी अपने निजी क्लिनिक में मरीज देख रहे थे। विभाग के पास क्लिनिक में उनकी मौजूदगी की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब एनपी सिंह को पीएमसीएच प्रिंसिपल पद से हटाकर बेतिया जीएमसीएच स्थानांतरित किया जा चुका है।

- Advertisement -

मंत्री के दौरे से गैरहाजिरी और विवाद की शुरुआत

23 जून को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पीएमसीएच में रेडियोलॉजी भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। मंत्री के कार्यक्रम में तत्कालीन प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित नहीं थे। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि प्रिंसिपल बिना किसी पूर्व सूचना के गायब हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी अंधेरा! दरभंगा के जाले में फूटा गुस्सा, पानी का भी संकट |पंचायत समिति की बैठक में हंगामा

एनपी सिंह का बचाव और आरोपों का खंडन

पीएमसीएच प्रिंसिपल पद से हटाए जाने और बेतिया जीएमसीएच में मनोरोग विभागाध्यक्ष बनाए जाने के बाद डॉ. एनपी सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को एकतरफा बताया था। एनपी सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना कोई कारण बताओ नोटिस दिए ही दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

डॉ. एनपी सिंह ने दावा किया, ‘जिस दिन स्वास्थ्य मंत्री का पीएमसीएच में दौरा हुआ, उस दिन मुझे बर्न इंजरी हो गई थी। मेरे परिवार की ओर से इसकी सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से वरीय अधिकारियों को दे दी गई थी।’ उन्होंने यह भी कहा कि विभाग में उनकी बात सुनी नहीं जा रही है और इस माहौल में काम करना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने तो इस्तीफे तक की धमकी दे दी थी।

स्वास्थ्य विभाग का पलटवार: डमी पेशेंट और हाईलेवल जांच

डॉ. एनपी सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ ही घंटों बाद शुक्रवार रात को बिहार स्वास्थ्य विभाग ने उनके सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उनके निजी क्लिनिक पर ‘डमी पेशेंट’ भेजकर जांच कराई गई थी। इस जांच में पाया गया कि एनपी सिंह ड्यूटी के समय में भी अपने क्लिनिक पर मरीजों को देखते हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार में अंतिम संस्कार अब महंगा! ₹90 करोड़ के नए श्मशान में ₹5000 तक खर्च, ₹1 लीज पर ईशा फाउंडेशन को जमीन, मिलेगी यह सुविधाएं

विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया कि उनके क्लिनिक के बाहर सरकारी गाड़ी भी खड़ी मिली, जिसे सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग माना गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे मामले की जांच एक हाईलेवल कमिटी द्वारा की जाएगी, जिसमें डॉ. एनपी सिंह को भी अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलेगा। Dekh

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail

बिहार में अंतिम संस्कार अब महंगा! ₹90 करोड़ के नए श्मशान में ₹5000 तक खर्च, ₹1 लीज पर ईशा फाउंडेशन को जमीन, मिलेगी यह...

Bihar Crematorium: बिहार सरकार ने पटना के बांस घाट श्मशान को 90 करोड़ रुपए से आधुनिक बनाया, लेकिन संचालन ईशा फाउंडेशन को मुफ्त दे दिया। अब अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपए लगेंगे। स#BiharNews,#IshaFoundation,#PatnaCremation

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दांव, पहले दीजिए…

Bihar Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भवन निर्माण विभाग से सभी सरकारी सामानों क#BiharPolitics,#RabriDevi,#PatnaNews