spot_img

Bihar Police ख़ुशख़बरी! बिहार पुलिस को मिलीं 84 नई आधुनिक गाड़ियां! | CM Samrat की झंडी और निकली एक साथ …अपराध नियंत्रण- आपदा प्रबंधन की 48 बस, 30 स्कॉर्पियो और 6 एंबुलेंस

Bihar Police: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस विभाग को 48 बसें, 30 स्कॉर्पियो और 6 एंबुलेंस सौंपीं, जिससे गश्ती और आपातकालीन प्रतिक्रिया में तेजी आएगी।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Police: पुरानी और जर्जर गाड़ियों के कारण बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर जो सवाल उठे वो बात आज से पुरानी हो गई। अब बिहार पुलिस के वाहन बेड़े में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिससे पुलिसिंग और मजबूत होगी।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार पुलिस को नई हाईटेक गाड़ियों की सौगात दी है। पुलिस विभाग को कुल 84 नए वाहन मिले हैं, जिनमें 48 पुलिस बस, 30 स्कॉर्पियो और 6 अत्याधुनिक एंबुलेंस शामिल हैं। इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

- Advertisement -

पुलिसिंग होगी तेज, कम होगा रिस्पॉन्स टाइम

बिहार सरकार का मानना है कि केवल आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिस बल ही बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित कर सकता है। इसी सोच के साथ वाहन बेड़े का लगातार विस्तार किया जा रहा है। नई पुलिस वैन और स्कॉर्पियो के जरिए जिलों में गश्त बढ़ाने, अपराध की सूचना पर तेजी से पहुंचने और विशेष अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! IIT पटना और IIM बोधगया का अनोखा फैसला, अब BTech के साथ सीधे MBA, CAT से मिली मुक्ति!

इसके अलावा, पुलिस विभाग को मिलीं 6 नई एंबुलेंस किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना या विशेष अभियान के दौरान घायल पुलिसकर्मियों और आम लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएंगी। यह कदम पुलिस बल की दक्षता और जनसेवा की भावना को और मजबूत करेगा।

संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कई मौकों पर यह स्पष्ट कर चुके हैं कि बिहार पुलिस को संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार लगातार पुलिस के आधुनिकीकरण पर काम कर रही है, और ये नए वाहन उसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

सरकार का मानना है कि आधुनिक वाहन मिलने से न केवल पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि अपराध नियंत्रण, वीआईपी सुरक्षा, पेट्रोलिंग और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी तेजी आएगी। इससे जनता को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें:  रीढ़ की हड्डी के मरीजों को AIIMS पटना से मिली नई 'जिंदगी', जानिए कैसे?

एक अणे मार्ग से हुआ वितरण

राजधानी पटना स्थित एक अणे मार्ग परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन सभी वाहनों को बिहार पुलिस को औपचारिक रूप से सौंपा। इस मौके पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इन नई गाड़ियों के शामिल होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि बिहार पुलिस को अब पुरानी और खराब वाहनों की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी, और वह ‘धक्का-स्टार्ट’ की पुरानी छवि से बाहर निकल पाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! बिहार में 29 जुलाई से शुरू होगा ऑनलाइन ट्रांसफर, ऐसे करें आवेदन

Bihar Teacher Transfer: बिहार सरकार ने शिक्षक स्थानांतरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। 29 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसे शिक्षकों के लिए बड़ी राहत#BiharTeacherTransfer,#BiharEducation,#TeacherTransfer

Lalu Yadav Health इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे पूर्व CM, अब कैसी है लालू की तबीयत? | कल जाएंगे दिल्ली

Lalu Yadav Health: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की तबीयत शुक्रवार दोपहर अचानक बिगड़ गई। उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के इलाज के बाद वे घर लौट आए#LaluYadavHealth,#RJDNews,#PatnaNews

Bihar Stone Mining बड़ा फैसला! बिहार में पत्थर खदानों की अब ऑनलाइन नीलामी, DM के हाथ में कमान, आपकी जेब पर कितना % होगा...

Bihar Stone Mining: बिहार सरकार ने पत्थर खदानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है। अब सभी खदानों की ई-नीलामी होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और राजस्व में 25% की बढ़ोतरी#BiharNews,#StoneMining,#E_Auction

Bihar Teacher Transfer शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! बिहार में तबादलों का पूरा शेड्यूल आ गया, तुरंत देखें तारीखें |पूरी प्रक्रिया समझें

Bihar Teacher Transfer: बिहार के 5 लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने तबादला प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 29 जुलाई से शुरू होगी और 31#BiharTeacherTransfer,#EducationDepartment,#BiharNews