spot_img

दरभंगा बाढ़: पानी तो घटा, पर नाव वाले कर रहे मनमानी! ₹40 रुपए तक किराया| क्या होगा इटहर, चौकिया, लक्ष्मिनिया, बलथरवा, पोखर, तिलकेश्वर और सूघराईन का | पढ़िए -संकट में रोजमर्रा?

Darbhanga Flood: कुशेश्वरस्थान पूर्वी में कोसी और कमला बलान का जलस्तर घटने के बावजूद हजारों लोग अब भी घरों में कैद हैं। निजी नाव संचालक मनमाना किराया वसूल रहे, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी बेहाल है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Flood: दरभंगा जिले में बाढ़ का पानी भले ही कम होने लगा हो, लेकिन हजारों लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर घटने के बावजूद, यातायात की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़कें अब भी पानी में डूबी हैं, जिससे लोगों का जीवन पूरी तरह नावों के भरोसे चल रहा है।

- Advertisement -

नाव संचालकों की मनमानी से बेहाल ग्रामीण

बाढ़ प्रभावित इटहर पंचायत के इटहर, चौकिया, लक्ष्मिनियाँ, बलथरवा, पोखर सहित तिलकेश्वर और सूघराईन पंचायत के निचले इलाकों में अभी भी पानी फैला हुआ है। ऐसे में नाव ही आवागमन का एकमात्र साधन है। लेकिन निजी नाव संचालकों की मनमानी से ग्रामीण बेहद परेशान हैं।

- Advertisement -

दरभंगा बाढ़: पानी तो घटा, पर नाव वाले कर रहे मनमानी! ₹40 रुपए तक किराया| क्या होगा इटहर, चौकिया, लक्ष्मिनिया, बलथरवा, पोखर, तिलकेश्वर और सूघराईन का | पढ़िए -संकट में रोजमर्रा?

- Advertisement -

चौकिया निवासी बसंत राम बताते हैं कि उन्हें अपनी बाइक किनारे छोड़कर नाव से कमला बलान के पश्चिमी तटबंध तक जाना पड़ता है। नाव का किराया 10 से 20 रुपये है, लेकिन नाविक तब तक नाव नहीं खोलते जब तक पूरी सवारी और पूरा किराया न मिल जाए। इससे उन्हें समय पर अपने ऑफिस पहुंचने में काफी मुश्किल होती है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में देसी चुलाई और नेपाली शराब का स्टॉक ध्वस्त! होम डिलीवरी करने जा रहे थे शराब तस्कर, पुलिस ने किया ऐसा हाल कि उड़ गए होश!

इसी गांव की मीणा देवी ने बताया कि नाविक 10 से 20 रुपये तक वसूल रहे हैं और कहते हैं कि मशीन वाली नाव में डीजल के लिए पैसा पूरा होगा, तभी नाव चलेगी। इटहर के राजकुमार राय और सैनी मुखिया सहित दर्जनों ग्रामीणों ने भी नावों को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। ग्रामीणों का आरोप है कि अंचल प्रशासन को नाविकों द्वारा की जा रही इस वसूली की जानकारी दी जा चुकी है, इसके बावजूद मनमानी जारी है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा खौफ के साए में: घर में घुसता है अपराधी, लूटता है, सोते- जागती महिलाओं के बाल काटता है... रफू चक्कर हो जाता है ! 8 दिन में दूसरी वारदात!

रोजमर्रा की जरूरतें बनी चुनौती, पशु चारे का भी संकट

बाढ़ के कारण सिर्फ आवागमन ही नहीं, बल्कि आवश्यक सामान लाने, बीमारों को अस्पताल पहुंचाने और बच्चों की पढ़ाई में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं। कई परिवार तो अपने घरों में ही फंसे हुए हैं। पशुओं के लिए चारे की किल्लत भी अब गंभीर रूप लेने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पर्याप्त सरकारी नावों की व्यवस्था करने, राहत सामग्री, तिरपाल, खाद्यान्न और मेडिकल कैंप लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मदद नहीं मिली, तो स्थिति और भी विकट हो सकती है।

सीओ राकेश रोशन भारती ने इस संबंध में बताया, ‘आपदा मित्रों को बुलाया गया है। जहां भी समस्या है, उसका निदान किया जाएगा। नाविकों द्वारा पैसे लिए जाने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि कौन नाविक वसूली कर रहा है, उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।’ उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण किया था और बाढ़ के पानी में कमी दर्ज की गई है।

प्रशासन के आश्वासन के बावजूद, जमीनी स्तर पर ग्रामीणों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सरकारी मदद उन तक पहुंचेगी और उन्हें निजी नाव संचालकों की मनमानी से मुक्ति मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Stone Mining बड़ा फैसला! बिहार में पत्थर खदानों की अब ऑनलाइन नीलामी, DM के हाथ में कमान, आपकी जेब पर कितना % होगा...

Bihar Stone Mining: बिहार सरकार ने पत्थर खदानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है। अब सभी खदानों की ई-नीलामी होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और राजस्व में 25% की बढ़ोतरी#BiharNews,#StoneMining,#E_Auction

Bihar Teacher Transfer शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! बिहार में तबादलों का पूरा शेड्यूल आ गया, तुरंत देखें तारीखें |पूरी प्रक्रिया समझें

Bihar Teacher Transfer: बिहार के 5 लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने तबादला प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 29 जुलाई से शुरू होगी और 31#BiharTeacherTransfer,#EducationDepartment,#BiharNews

Bihar Motor Vehicle Tax बिहार में गाड़ी खरीदना हुआ महंगा! जान लीजिए बाइक- कार के नए टैक्स रेट, नहीं तो चुकाने पड़ेंगे ज्यादा पैसे...

Bihar Motor Vehicle Tax: बिहार में अब वाहन खरीदना महंगा हो गया है। परिवहन विभाग ने मोटरवाहन कर की नई दरें जारी की हैं। 1 लाख से महंगी बाइक पर 10% और 15 लाख से ऊपर की गाड़ियों पर 13% टैक#BiharNews,#MotorVehicleTax,#VehiclePriceHike

मधुबनी में अंतिम स्नान, मजदूर की दर्दनाक मौत: तालाब में नहाने उतरा और फिर कभी बाहर नहीं आया… निकलीं लाश!

Madhubani Drowning: मधुबनी में एक 23 वर्षीय मजदूर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में दोपहर के समय हुई इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।#MadhubaniNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident