spot_img

मुजफ्फरपुर में बागमती का रौद्र रूप!कटरा, औराई और गायघाट के निचले इलाकों में – खतरे के निशान के ऊपर पानी |DM कुमार गौरव बोले- प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, 24 घंटे निगरानी

Muzaffarpur Flood News: नेपाल की भारी बारिश ने बढ़ाई मुजफ्फरपुर की चिंता। कटरा, औराई और गायघाट के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, घरों में संकट गहराया.

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur Flood News: मुजफ्फरपुर, 17 जुलाई 2026: मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। कटरा, औराई और गायघाट के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घरों में पानी घुस जाने के कारण लोगों के सामने भोजन और रहने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

- Advertisement -

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद बागमती नदी उफान पर है। नदी का बढ़ता जलस्तर कटरा, औराई और गायघाट प्रखंड के कई गांवों को अपनी चपेट में ले चुका है। निचले इलाकों में पानी तेजी से फैलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

- Advertisement -

सरकारी संस्थानों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, पढ़ाई ठप

बाढ़ का पानी अब सरकारी संस्थानों तक भी पहुंचने लगा है। औराई और कटरा प्रखंड के कई स्कूल परिसरों में जलभराव हो गया है, जिससे छात्रों और शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। गायघाट के बेनीबाद थाना परिसर में भी पानी पहुंच गया है, जिससे वहां जब्त किए गए वाहन पानी में डूबने लगे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: गैस पाइपलाइन फटने से 5 स्कूली छात्राएं बेहोश, क्या है जिम्मेदार?

घरों में पानी घुसने से लोगों का अनाज, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान खराब हो गया है। कई परिवारों के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं, जिससे भोजन का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को इस स्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री के वितरण को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: गैस पाइपलाइन फटने से 5 स्कूली छात्राएं बेहोश, क्या है जिम्मेदार?

DM कुमार गौरव बोले- प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, 24 घंटे निगरानी

जिलाधिकारी कुमार गौरव ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कहा, ‘प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से थोड़ा ऊपर है। संवेदनशील इलाकों और पीपा पुलों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील कर रहा है।’

जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें और सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: गैस पाइपलाइन फटने से 5 स्कूली छात्राएं बेहोश, क्या है जिम्मेदार?

जिले के गांव गंगिया में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज बहाव के कारण गांव को जोड़ने वाली सड़क कट गई है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ की वजह से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Motor Vehicle Tax बिहार में गाड़ी खरीदना हुआ महंगा! जान लीजिए बाइक- कार के नए टैक्स रेट, नहीं तो चुकाने पड़ेंगे ज्यादा पैसे...

Bihar Motor Vehicle Tax: बिहार में अब वाहन खरीदना महंगा हो गया है। परिवहन विभाग ने मोटरवाहन कर की नई दरें जारी की हैं। 1 लाख से महंगी बाइक पर 10% और 15 लाख से ऊपर की गाड़ियों पर 13% टैक#BiharNews,#MotorVehicleTax,#VehiclePriceHike

मधुबनी में अंतिम स्नान, मजदूर की दर्दनाक मौत: तालाब में नहाने उतरा और फिर कभी बाहर नहीं आया… निकलीं लाश!

Madhubani Drowning: मधुबनी में एक 23 वर्षीय मजदूर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में दोपहर के समय हुई इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।#MadhubaniNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

Madhubani Police मधुबनी में पुलिस ने ऐसे बचाई बड़ी वारदात! देर रात धर दबोचे दो अपराधी, अवैध हथियार बरामद | पूछताछ में पढ़िए बड़ा...

Madhubani Police: मधुबनी पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई। गिरफ्तार धीर#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#IllegalArms

बिहार पुलिस ने उठाया बड़ा कदम: अब अपराधियों का बचना नामुमकिन, तैयार हो रहा बड़े माफिया तक का डिजिटल रिकॉर्ड! CCTNS से होगा साझा

Bihar Police: बिहार पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए डिजिटल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया निगरानी का सहारा लिया है। अब अपराधियों का बचना मुश्किल होगा।#BiharPolice,#CrimeControl,#DigitalPolicing