Lalu Yadav Health: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की तबीयत शुक्रवार दोपहर अचानक बिगड़ गई। पटना स्थित इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में उन्हें तत्काल भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की गहन निगरानी और उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर हुई, जिसके उपरांत उन्हें वापस घर भेज दिया गया।
अचानक बिगड़ी तबीयत, बेटी मीसा भारती साथ पहुंचीं अस्पताल
आरजेडी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे लालू यादव को चक्कर आने की शिकायत महसूस हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, उनकी पुत्री मीसा भारती और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें आनन-फानन में आईजीआईएमएस ले गए। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत उनकी चिकित्सकीय देखभाल शुरू की। इस दौरान लालू यादव के ज्येष्ठ पुत्र तेजप्रताप यादव भी मौके पर मौजूद रहे।






ब्लडप्रेशर में गिरावट बनी वजह, डॉक्टरों ने दी अहम जानकारी
प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को चक्कर आने की मुख्य वजह ब्लडप्रेशर में अचानक आई गिरावट थी। डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद उनका आवश्यक इलाज किया। आईजीआईएमएस में डॉक्टरों की निगरानी में हुई जांच और उपचार के बाद लालू यादव की हालत में तेजी से सुधार आया।
इलाज के बाद लौटे घर, अब कैसी है लालू की तबीयत?
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, लालू यादव की तबीयत अब पूरी तरह से सामान्य है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को संतोषजनक पाया और उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। इलाज के बाद वे अपने आवास लौट आए हैं, जहां वे आराम कर रहे हैं। यह घटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही, हालांकि अब उनकी स्थिति स्थिर है।
लालू यादव की तबीयत पर बोलीं मीसा भारती- फिलहाल ठीक हैं, कल AIIMS दिल्ली जाएंगे
मीसा भारती ने पत्रकारों से बातचीत में बताया, मीसा भारती ने बताया कि लालू प्रसाद यादव की हालत फिलहाल ठीक है। उनका इलाज दिल्ली AIIMS में चल रहा है, इसलिए वह शनिवार को दिल्ली रवाना होंगे।
वहीं, कौटिल्य नगर के पास गंदगी की वजह से तबीयत बिगड़ने के आरोपों पर मीसा भारती ने कहा, “हां, वहां गंदगी है। लेकिन अगर हम लोग इस बात को कहेंगे तो लोगों को लगेगा कि हम लोग आवास के लिए रोना रो रहे हैं।








