spot_img

Darbhanga Crime News दरभंगा में सिर्फ बाइक धीमी करने को कहा, दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, DMCH रेफर!

Darbhanga Crime News: जाले के मनामखेदू गांव में एक छोटी सी बात पर 12 युवकों ने बुजुर्ग के घर में घुसकर मचाया तांडव, जातिसूचक गालियां देकर पत्नी को किया अधमरा; दो गिरफ्तार, 10 फरार.

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News: दरभंगा: जिले के जाले थाना क्षेत्र में दबंगों की हैवानियत सामने आई है। बाइक धीमी चलाने की मामूली सी बात पर कुछ युवकों ने एक बुजुर्ग के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। इस घटना में बुजुर्ग की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। पीड़ितों ने जातिसूचक गाली-गलौज का भी आरोप लगाया है।

- Advertisement -

यह घटना 16 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे जाले के रेवढ़ा पंचायत के वार्ड 16 स्थित मनामखेदू गांव में घटी। मनामखेदू निवासी 52 वर्षीय कारी पासवान ने पुलिस को बताया कि चार बाइक पर सवार 12 युवक गांव की सड़क पर लगातार तेज गति से आ-जा रहे थे। सड़क किनारे विद्यालय होने के कारण कारी पासवान ने उनसे बाइक धीमी चलाने को कहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  शिक्षा के दानवीर बाबू चंद्रधारी सिंह को दरभंगा ने किया याद, 130वीं जयंती पर CM कॉलेज में गूंजी उनकी गाथा!

बाइक धीमी करने की बात पर घर में घुसकर हमला

कारी पासवान की यह बात युवकों को नागवार गुजरी। आरोप है कि इसके बाद सभी 12 युवक उनके घर में घुस गए और जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस बेरहमी से हुई मारपीट में कारी पासवान की पत्नी देव सुन्दर देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घर में हुए इस हमले से पूरे परिवार में दहशत फैल गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक वारदात! नाबालिग को दूसरी बार अगवा करने वाला आरोपी दबोचा, पुलिस ने भेजा जेल

ग्रामीणों की मदद से दो आरोपित गिरफ्तार

मारपीट और शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की मदद से मनमा-पिठरिया निवासी मुकेश पुरी के पुत्र यश पुरी और विनोद सिंह के पुत्र आशीष सिंह को पकड़ लिया गया। इन दोनों आरोपितों को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि शेष 10 युवक मौके से फरार होने में सफल रहे। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने देव सुन्दर देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया, ‘मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में दरभंगा भेज दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी एसआई शिवजी कुमार सिंह को सौंपी गई है।’

पुलिस अब फरार हुए अन्य 10 आरोपितों की तलाश कर रही है। इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! बिहार में 29 जुलाई से शुरू होगा ऑनलाइन ट्रांसफर, ऐसे करें आवेदन

Bihar Teacher Transfer: बिहार सरकार ने शिक्षक स्थानांतरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। 29 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसे शिक्षकों के लिए बड़ी राहत#BiharTeacherTransfer,#BiharEducation,#TeacherTransfer

Lalu Yadav Health इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे पूर्व CM, अब कैसी है लालू की तबीयत? | कल जाएंगे दिल्ली

Lalu Yadav Health: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की तबीयत शुक्रवार दोपहर अचानक बिगड़ गई। उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के इलाज के बाद वे घर लौट आए#LaluYadavHealth,#RJDNews,#PatnaNews

Bihar Stone Mining बड़ा फैसला! बिहार में पत्थर खदानों की अब ऑनलाइन नीलामी, DM के हाथ में कमान, आपकी जेब पर कितना % होगा...

Bihar Stone Mining: बिहार सरकार ने पत्थर खदानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है। अब सभी खदानों की ई-नीलामी होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और राजस्व में 25% की बढ़ोतरी#BiharNews,#StoneMining,#E_Auction

Bihar Teacher Transfer शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! बिहार में तबादलों का पूरा शेड्यूल आ गया, तुरंत देखें तारीखें |पूरी प्रक्रिया समझें

Bihar Teacher Transfer: बिहार के 5 लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने तबादला प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 29 जुलाई से शुरू होगी और 31#BiharTeacherTransfer,#EducationDepartment,#BiharNews