spot_img

Bhagalpur Temple Theft भागलपुर में मां काली की प्रतिमा चोरी! रात डेढ़ बजे ई-रिक्शा से आए अपराधी, CCTV में कैद हुई वारदात! जमीन विवाद से जुड़े तार?

Bhagalpur Temple Theft: सिकंदरपुर के गणेश्वर धाम मंदिर में देर रात हुई इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। चोरी के पीछे जमीन विवाद का आरोप लग रहा है, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Temple Theft: बिहार के भागलपुर में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित प्रसिद्ध गणेश्वर धाम मंदिर से मां काली की प्रतिमा और उस पर चढ़े सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी हो गए। यह सनसनीखेज घटना शनिवार देर रात घटी, जिसकी पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है, जबकि स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

- Advertisement -

रात डेढ़ बजे ई-रिक्शा से आए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

मंदिर के पुजारी और स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की यह घटना रात करीब 1:30 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग ई-रिक्शा से मंदिर पहुंचे। इसके बाद वे मां काली की प्रतिमा को उठाकर अपने साथ ले गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 15 जिलों के सब रजिस्ट्रार बदले, जानिए आपकी पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

Bhagalpur Temple Theft भागलपुर में मां काली की प्रतिमा चोरी! रात डेढ़ बजे ई-रिक्शा से आए अपराधी, CCTV में कैद हुई वारदात! जमीन विवाद से जुड़े तार?

- Advertisement -

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिमा पर कई सोने-चांदी के आभूषण भी जड़े हुए थे, जिन्हें चोरों ने चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Vacancy बिहार में शिक्षकों के लिए बंपर मौका! 20 हजार से ज्यादा भर्ती, तारीखें नोट कर लें|TRE-4 बहाली की पूरी टाइम लाइन | ऑनलाइन ट्रांसफर भी जल्द

जमीन विवाद से जोड़ रहे ग्रामीण, मिली जान से मारने की धमकी

ग्रामीणों और मंदिर के पुजारी का कहना है कि मंदिर की जमीन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इसी विवाद के कारण कुछ लोगों ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि जब वे चोरी गई प्रतिमा की तलाश में निकलीं, तो उन्हें अलग-अलग स्थानों पर मां काली की प्रतिमा के टूटे हुए हिस्से, एक उंगली और कुछ अस्त्र-शस्त्र मिले, जिन्हें वापस मंदिर लाकर सुरक्षित रखा गया है। महिलाओं ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि आरोपितों ने जमीन न छोड़ने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

यह भी पढ़ें:  Bhojpur accident भोजपुर में भीषण सड़क हादसा! दो बाइक की सीधी टक्कर में 3 युवकों की ऑन द स्पॉट मौत

आक्रोशित ग्रामीणों की मांग- जल्द हो गिरफ्तारी

इस घटना से भागलपुर के सिकंदरपुर इलाके में गुस्सा और निराशा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन का विवाद अपनी जगह है, लेकिन धार्मिक आस्था से जुड़े मंदिर और प्रतिमा के साथ इस तरह की वारदात बेहद दुखद और निंदनीय है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अब सबकी निगाहें पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bikramganj News : दिनदहाड़े 5 हथियारबंद बदमाश हेलमेट पहने ज्वेलरी शॉप में घुसे, 30 लाख के गहने लूटे, हत्या की धमकी दी, पैदल निकल...

Bikramganj News: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट से हड़कंप मच गया है। हथियारबंद बदमाशों ने दुकान मालिक को गनपॉइंट पर लेकर वारदात को अ#BikramganjNews,#RohtasCrime,#BiharRobbery

जबलपुर बैंक लूटकांड का बिहार STF ने किया पर्दाफाश! गया से दो शातिर दबोचे, करोड़ों का सोना जब्त

Bihar STF: बिहार STF ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई करोड़ों की बैंक डकैती का खुलासा किया है। गया से दो मुख्य आरोपियों सुनील पासवान और श्रवण कुमार उर्फ छोटू महतो को गिरफ्#BiharSTF,#JabalpurLoot,#GayaNews

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका! 14 दिन के लिए बेउर जेल भेजा गया

Bihar Tej Pratap Yadav: पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजा गया। उन्हें शनिवार देर शाम पटना के शॉपिंग मॉल से हिरासत म#BiharTejPratap,#BeurJailNews,#PatnaPolitics

कांवड़ियों के लिए खुशखबरी! सुल्तानगंज श्रावणी मेला में मिलेंगी ये 5 खास सुविधाएं, CM Samrat करेंगे उद्घाटन

Bihar Shravani Mela: भागलपुर के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 28 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों उद्घाटित होगा। प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम ने तैयारियों का जायज#BiharShravaniMela,#Sultanganj,#CM_SamratChoudhary