spot_img

Bihar CyberCrime लोन के नाम पर 1.14 करोड़ का फ्रॉड : आपका बैंक खाता भी बन सकता है ‘म्यूल अकाउंट’!

Bihar Cybercrime: लोन दिलाने के बहाने फंसाकर पटना के एक व्यवसायी के बैंक खाते को साइबर अपराधियों ने 'म्यूल अकाउंट' के तौर पर इस्तेमाल किया। 48 घंटे के भीतर खाते से करोड़ों रुपये का लेनदेन कर रकम खपा दी गई।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Cybercrime: बिहार में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया तरीका ईजाद किया है। अब वे ठगी की मोटी रकम खपाने के लिए आम लोगों के बैंक खातों को ‘म्यूल अकाउंट’ के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। पटना के एक कारोबारी धीरज कुमार ऐसे ही जालसाजी का शिकार हुए हैं, जिनके बैंक खाते से 48 घंटे के भीतर 1 करोड़ 14 लाख 95 हजार 377 रुपये का भारी-भरकम ट्रांजेक्शन कर लिया गया। यह घटना साइबर ठगी के बढ़ते खतरे और नए हथकंडों को उजागर करती है।

- Advertisement -

लोन का झांसा, फिर ऐसे जीता भरोसा

पटना निवासी और एक निजी कंपनी के निदेशक धीरज कुमार को अपने कारोबार के विस्तार के लिए निजी लोन की आवश्यकता थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात आदिल नामक एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को एक प्रतिष्ठित फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया। आदिल ने धीरज कुमार को प्राइवेट लोन दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया और उन्हें विश्वास में लेकर कोलकाता बुलाया। कारोबारी आदिल के साथ कोलकाता के एक होटल में ठहरे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'ड्राइवर तो मुख्यमंत्री की भी हत्या कर सकता है...'! तेजस्वी के इस तंज से बिहार में मचा बवाल, सीधे सरकार पर हमला - MLA पर कीजिए FIR

48 घंटे में खाली हो गया खाता, ऐसे हुआ खुलासा

धीरज कुमार के अनुसार, कोलकाता में होटल में ठहरने के दौरान अगली सुबह उनका मोबाइल फोन और बैंक खाते से लिंक सिम कार्ड रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। आदिल ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई। जब धीरज ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो कुछ दिनों बाद आदिल ने मोबाइल और सिम वापस कर दिया, लेकिन सिम क्षतिग्रस्त था और फोन से कई महत्वपूर्ण मैसेज भी डिलीट हो चुके थे। जब उन्होंने नया सिम जारी कराकर इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करने की कोशिश की, तो पता चला कि उनका पासवर्ड बदल दिया गया था। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पटना के कारोबारी को 21 और 22 जुलाई के दौरान आईसीआईसीआई बैंक खाते में 1 करोड़ 14 लाख 95 हजार 377 रुपये जमा होने और फिर पूरी राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर होने का पता चला। यह पूरी प्रक्रिया महज 48 घंटे में अंजाम दी गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान को पचेगा नहीं ...ट्रंप ने दिया बड़ा झटका! ईरान संकट में मध्यस्थता से किया बाहर, चौंकाने वाले नाम बताए

‘म्यूल अकाउंट’ का इस्तेमाल, पुलिस जांच जारी

कारोबारी धीरज कुमार का आरोप है कि उनकी जानकारी के बिना उनके खाते का इस्तेमाल साइबर अपराधियों ने ‘म्यूल अकाउंट’ के तौर पर किया, जिसमें साइबर ठगी की रकम जमा की गई और फिर उसे आगे ट्रांसफर कर दिया गया। जब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आने लगी, तो आरोपित आदिल चुपचाप वहां से फरार हो गया और अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। धीरज कुमार को आशंका है कि उनके खाते का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों के लिए किया गया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की शिकायत साइबर क्राइम सेल और कोलकाता के कस्बा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस इस गंभीर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Train Accident दरभंगा में रोंगटे खड़े कर देने वाला ‘ अ- मंगल ‘ : ट्रेन ने ली युवक की जान, परिवार ने रोते...

Darbhanga Train Accident: दरभंगा में लहेरियासराय के पास रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय अंशु कमती की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से#DarbhangaNews,#TrainAccident,#BiharTragedy

गंगा में जान देने पहुंची महिला, Bhagalpur SDRF की टीम ने बचाई जान! आख़िर क्यों गंगा में कूदने का था इरादा!

Bihar SDRF: श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर में SDRF टीम ने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही एक महिला की जान बचाई। महिला पारिवारिक विवाद से परेशान थी और अत्#BiharSDRF,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

Darbhanga News हरिहरपुर में सड़क पर दबंग की ‘ बादशाहत ‘ : 10 फीट की सड़क 4 फीट बची, एम्बुलेंस भी फंस रही, क्या...

Bihar Encroachment: सिंहवाड़ा प्रखंड की हरिहरपुर पूर्वी पंचायत में सार्वजनिक सड़क पर 6 फीट का अतिक्रमण, 10 फीट की सड़क सिर्फ मोटरसाइकिल लायक बची। एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन भी नहीं#BiharNews,#Singhwara,#RoadEncroachment

दरभंगा में कमतौल पुलिस का एक्शन: अंतरजिला चोर-तस्कर को दबोचा, चोरी की दो बाइक बरामद

Darbhanga Crime News: दरभंगा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। तीन चोरों और एक शराब तस्कर सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत#DarbhangaCrime,#KamtoulPolice,#BiharNews