spot_img

Darbhanga Crime उम्रदराज महिला से लव मैरिज का THE END पेड़ से लटकी मिली 10 दिन पुरानी लाश! पत्नी छोड़ गई थी, कैसे दुर्गंध से हुई पहचान और क्या थी उसकी कहानी?

Bihar Crime News: महुली गांव के खरहौर में एक आम के पेड़ से 28 वर्षीय किशन पंडित का सिर गमछे से लटका मिला, जबकि शरीर जमीन पर पड़ा था। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News पेड़ से लटकी मिली 10 दिन पुरानी लाश! पत्नी छोड़ गई थी, कैसे दुर्गंध से हुई पहचान और क्या थी उसकी कहानी? किशन पंडित लगभग दस दिन पहले घर से निकले थे और तब से वापस नहीं लौटे थे। आठ साल पहले उसने दिल्ली में अपने से काफी उम्रदराज महिला से लव मैरिज की थी।बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा, बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे।

- Advertisement -

: बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत महुली गांव के खरहौर इलाके में मंगलवार सुबह एक पेड़ से दस दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। जब तेज दुर्गंध आने लगी तो बकरी चरा रहे ग्रामीणों की नजर आम के पेड़ पर पड़ी। पास जाकर देखा तो एक युवक का सिर गमछे के सहारे पेड़ से लटका था, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा जमीन पर पड़ा था। शव इतना पुराना हो चुका था कि उसमें कीड़े पड़ गए थे।

- Advertisement -

मृतक की पहचान महुली गांव निवासी 28 वर्षीय किशन पंडित के रूप में हुई, जो बुधन पंडित के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की गहन जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: पटना में 30,000 से अधिक लोगों की चिंता खत्म! CM Samrat ने PMC नोटिस पर उठाया बड़ा कदम

कैसे हुई मृतक की पहचान और क्या थी उसकी कहानी?

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक किशन पंडित लगभग दस दिन पहले घर से निकले थे और तब से वापस नहीं लौटे थे। परिवार के सदस्यों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और चप्पल व कपड़ों से मृतक की पहचान की। पुलिस के अनुसार, शव लंबे समय से पेड़ पर लटका हुआ था, जिससे सिर गमछे के सहारे टिका रहा और शरीर का निचला हिस्सा जमीन पर गिर गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut दरभंगा में सुबह उठते ही गुल हो जाएगी बत्ती! 26 अगस्त को 2 घंटे तक नहीं आएगी बिजली, देखें आपका इलाका तो नहीं शामिल?

ग्रामीणों ने बताया कि किशन अपनी पत्नी से विवाद के बाद अकेला रह रहा था और तनाव में था। आठ साल पहले उसने दिल्ली में अपने से काफी उम्रदराज महिला से लव मैरिज की थी। शादी के एक साल तक उसकी पत्नी उसके साथ रही और इस दौरान उन्हें एक पुत्र भी हुआ। बाद में उसकी पत्नी पुत्र को साथ लेकर उसे छोड़कर चली गई। इस घटना के बाद से किशन गहरे तनाव में रहने लगा था। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि करीब दो माह पहले किशन का अपनी मां से भी विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर छोड़कर चला गया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भैंस चोरी का आरोपी दबोचा गया! पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दूसरे की तलाश

इकलौता बेटा था किशन पंडित, परिवार में शोक

बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने प्रथम दृष्टया इस घटना को आत्महत्या बताया है। पुलिस सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है। किशन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जबकि उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजने की तैयारी कर रही थी, लेकिन परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बावजूद वे नहीं माने। अंततः, पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस हृदय विदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर: पटना में 30,000 से अधिक लोगों की चिंता खत्म! CM Samrat ने PMC नोटिस पर उठाया बड़ा कदम

Patna News: पटना में आवासीय संपत्तियों से व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों को पटना नगर निगम के नोटिस से बड़ी राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस समस्या के समा#PatnaNews,#SamratChoudhary,#BiharUrbanDevelopment

भागलपुर में बड़ा एक्शन: मुजफ्फरपुर से आया तस्कर, बोलेरो लेकर भागा, पीछे पड़ी पुलिस, 382 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर, ऐसे हुआ...

Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस ने गौराडीह थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से 382 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर के एक तस्कर शिव कुमार को#BhagalpurNews,#BiharLiquorBan,#PoliceAction

Madhubani Crime हथियारों के साथ पकड़ा गया शख्स: मधुबनी में पुलिस ने ऐसे धर दबोचा! देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

Madhubani Crime News: मधुबनी पुलिस ने पंडौल थाना क्षेत्र के लोहट चौक से एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रवण कुमार यादव भागने का प्#MadhubaniCrimeNews,#BiharPolice,#ArmsAct

Madhubani Crime मधुबनी में 1.40 लाख की लूट का चौंकाने वाला खुलासा, स्टाफ ही निकला मास्टरमाइंड!

Madhubani Crime News: मधुबनी पुलिस ने लखनौर में 1.40 लाख की झूठी लूट का पर्दाफाश किया है। बिस्कुट व्यापारी के स्टाफ मो. अमजद ने अपने साथियों संग मिलकर यह साजिश रची थी। पुलिस ने त्वरि#MadhubaniCrime,#BiharPolice,#FakeRobberyExposed