spot_img

पटना में ‘LOVE’ का हाईवोल्टेज ड्रामा | वर्षों से था प्रेम प्रसंग, कोर्ट में भी नहीं हुआ समझौता ! टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की अम्मा!

Patna News: मसौढ़ी में शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप, पांच घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन; पुलिस जांच में जुटी।

spot_img
- Advertisement -

Patna News: बिहार की राजधानी पटना जिले के मसौढ़ी में गुरुवार की सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। एक विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़कर करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।

- Advertisement -

यह घटना मसौढ़ी नगर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में हुई। टावर पर चढ़ी महिला की पहचान गौरीचक निवासी लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। लक्ष्मी मसौढ़ी में किराए के मकान में रहती है और वह तीन बच्चों की मां है। उसके पति राजू राम हलवाई का काम करते हैं।

- Advertisement -

कई वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, कोर्ट में भी नहीं हुआ समझौता

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी कुमारी का मसौढ़ी नगर स्थित अनुमंडल अस्पताल के पास एक निजी स्कूल में चालक का काम करने वाले मंटू कुमार से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मंटू कुमार भी शादीशुदा है। बुधवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष समझौते के लिए मसौढ़ी कोर्ट भी पहुंचे थे, लेकिन वहां भी बात नहीं बन पाई और मामले का कोई समाधान नहीं निकल सका।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime शराब ढूंढने गई पुलिस के हाथ लगा 'मौत का सामान', घर से मिला लोडेड कट्टा, आरोपी गायब!

गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे लक्ष्मी कुमारी अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह लगातार अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग कर रही थी और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इस दौरान उसने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप भी लगाए।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके प्रेमी मंटू कुमार ने उससे रुपये ठगे हैं, उसका यौन शोषण किया है और उसके साथ मारपीट भी की है।

पांच घंटे चला रेस्क्यू, पुलिस जांच में जुटी

महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मसौढ़ी थाना की पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर करीब पांच घंटे तक महिला को समझाने का प्रयास किया। लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस की समझाइश पर लक्ष्मी कुमारी सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई, जहां पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना पूरे पटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा से दिल्ली तक शोक! लोकायुक्त जस्टिस हरिश्चंद्र मिश्रा नहीं रहे, दरभंगा के वकालतखाना में अरुण कुमार चौधरी ने कहा -मधुबनी से था गहरा...

Justice Harishchandra Mishra: दिल्ली के लोकायुक्त और झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस हरिश्चंद्र मिश्रा का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से दरभंगा क#JusticeHarishchandraMishra,#DarbhangaNews,#JharkhandHighCourt

बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर का ‘मास्टर प्लान’, 8 सीटों पर जन सुराज ने ठोकी ताल!

Bihar MLC Election: बिहार की सियासत में जन सुराज ने विधान परिषद चुनाव को लेकर बड़ा दांव खेला है। प्रशांत किशोर की पार्टी सभी 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जिससे मौजूदा दलों की नींद#BiharMLCElection,#JanSuraaj,#PrashantKishor

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! पटना हाई कोर्ट ने कहा -अखबार में छपी खबर पर फैसला, अब नहीं चलेगी मनमानी |विभागीय कार्यवाही किया...

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अब सरकारी कर्मचारी को केवल अखबार की खबर के आधार पर दंडित नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने गया के आईटीआई प्रिंसिपल#PatnaHighCourt,#BiharNews,#GovernmentEmployee

दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: दुष्कर्म, गैंगरेप के आरोपियों की जमानत खारिज, जानिए क्यों!

Darbhanga Court News: दरभंगा सिविल कोर्ट ने दुष्कर्म, गैंगरेप और दहेज हत्या के तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं, जिससे न्यायपालिका का सख्त रुख सामने#DarbhangaNews,#BiharCrime,#CourtDecision