spot_img

Darbhanga Crime जन्माष्टमी की रात दरभंगा में खूनी खेल! ऑर्केस्ट्रा में चाकूबाजी, युवक की हत्या, 8 दबोचे गए

Darbhanga Crime: जन्माष्टमी कार्यक्रम में हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, एक युवक गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने 8 संदिग्धों को दबोचा.

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime: बिहार के दरभंगा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिमरी थाना क्षेत्र के कुमरपट्टी गांव में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम खूनी संघर्ष में बदल गया। देर रात हुए हिंसक झड़प और चाकूबाजी में 19 वर्षीय युवक कमलेश राम की हत्या हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

- Advertisement -

जन्माष्टमी की रात कैसे शुरू हुआ खूनी खेल?

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कुमरपट्टी गांव में जन्माष्टमी उत्सव के उपलक्ष्य में एक ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह मामूली विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। आरोप है कि इसी दौरान रामाशीष राम के पुत्र कमलेश राम (19) और सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के ठकनिया गांव निवासी रामकृष्ण राम के पुत्र सुमन कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बाढ़ का कहर, मीसा भारती ने सरकार पर फोड़ा ठीकरा: 'कुंभकर्णी निद्रा में सोई रहती है!'

चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल कमलेश को स्थानीय लोग तुरंत दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना में घायल सुमन कुमार का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। कमलेश राम की मौत की खबर फैलते ही कुमरपट्टी गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में तबाही का अलर्ट! अगले कुछ घंटों में 8 जिलों में आंधी-बारिश, वज्रपात का खतरा।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 8 संदिग्ध हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ- 2 एसके सुमन और सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस ने कंसी गांव निवासी अमरजीत कुमार, चंदन सहनी, राकेश कुमार, मुरारी सहनी, चंचल कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, गन्नौर सहनी तथा सिमरी निवासी रोहित पासवान को हिरासत में लिया है। इन सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  जन्माष्टमी के जश्न में ...मेले की भीड़ में बिछड़ी, फिर हुई दरिंदगी ! सीतामढ़ी में मुंह बांधकर बगीचे में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म!

पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों तथा चाकूबाजी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Administrative Transfer बिहार में प्रशासनिक ‘भूचाल’: 8 बिहार प्रशासनिक और 2 IAS अधिकारियों का तबादला |जानिए आपके जिले पर क्या होगा असर!

Bihar Administrative Transfer: बिहार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 8 बिहार प्रशासनिक सेवा और 2 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। जानिए समस्तीपुर, मधेपुरा, सिवान समेत कई जिलों में कौन-क#BiharNews,#AdministrativeReshuffle,#OfficerTransfer

बाढ़ से बेहाल बिहार को सोनू सूद का सहारा! बोले- हार मत मानना, मैं हूं साथ

Bihar Flood Sonu Sood: बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने पीड़ितों को भावुक संदेश दिया है. उन्होंने कहा, 'हार मत मानना, हम सब साथ हैं, संभाल लेंगे', जिस#BiharFlood,#SonuSood,#BiharNews

Darbhanga Crime दरभंगा में बच्चे की बेरहमी से हत्या! मेला देखने गया था सुमन, 200 मीटर दूर मिला शव, गांव के ही दंपती और...

Darbhanga Murder: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय सुमन कुमार की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। मेला देखने गए सुमन का शव घर से 200 मीटर दूर मिला। पुलिस ने दंपती स#DarbhangaMurder,#BiharCrime,#KewatiNews

हाजीपुर में गंडक ने मचाया हाहाकार! बांध टूटा, 350 घर डूबे, हजारों लोग फंसे, जानिए क्यों नहीं मिली मदद

Bihar Flood News: हाजीपुर में गंडक नदी का रिंग बांध तीन से चार जगहों पर टूट गया है, जिससे उत्तरी अकीलाबाद में 350 से अधिक घर पानी में डूब गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। खान#BiharFloodNews,#Hajipur,#GandakRiver