Darbhanga Police Attack: बिहार में शराबबंदी के बावजूद धंधेबाज लगातार कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहाँ शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। इस हिंसक वारदात में एक महिला पुलिसकर्मी सहित चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमलावरों ने पुलिस के वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार टू ने दो लीटर देशी शराब के साथ महावीर सहनी सहित दस लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात रैयाम थाना क्षेत्र के केवटी स्थित बनसारा गांव में यह घटना हुई। पुलिस टीम शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान धंधेबाजों और उनके सहयोगियों ने एकजुट होकर पुलिस पर हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला।
रैयाम थाने की गाड़ी भी हुई क्षतिग्रस्त
हमले में रैयाम थाने के चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पूरे बनसारा गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।
आरोपियों की तलाश में तेज हुई छापेमारी
पुलिस पर हमले की खबर मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेने की खबर है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़िए विस्तार से
छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, दो लीटर देशी शराब के साथ महावीर सहनी सहित दस गिरफ्तार
रैयाम थाना क्षेत्र के बंसरा ठीकरा टोला में बुधवार की देर रात शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ बदसलूकी की। वहां से निकलने वाले मार्ग में खड़े पुलिस वाहन को ट्रैक्टर और जेसीबी से घेरकर पुलिस के निकलने का रास्ता बंद कर और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते हीं रैयाम के अलावा केवटी और भालपट्टी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके अलावा जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।
पुलिस के अनुसार, टीम गुप्त सूचना के आधार पर शराब बरामदगी के लिए गांव पहुंची थी।
छापेमारी के दौरान करीब दो लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने कथित शराब कारोबारी महावीर सहनी को हिरासत में लेकर वाहन में बैठाया। इसी दौरान उसके परिजन और करीबी लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और महावीर सहनी को छुड़ा लिया।
पुलिस के अनुसार, भीड़ ने पुलिस टीम के साथ जोड़ जबरदस्ती और बदसलुकी तथा वाहन पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस बरामद शराब, वाहन की तोड़फोड़ मामले में महावीर सहनी सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, घटना के पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए लोगों को अलग-अलग थानों में रखा गया है। इस संबंध में
रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार टू ने दो लीटर देशी शराब के साथ महावीर सहनी सहित दस लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
रैयाम पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त कर शराब धंधेबाज को छुड़ाने क 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इस संबंध में रैयाम थाना कांड संख्या 69/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले में ठीकरा टोल बंसरा निवासी महावीर साहनी, सुनील साहनी, उपेंद्र साहनी, मुकेश साहनी, मन्नू साहनी, छोटू साहनी, संजय साहनी, सहदेव साहनी, आजाद कुमार और श्याम साहनी को गिरफ्तार कर सभी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।








You must be logged in to post a comment.