spot_img

दरभंगा में रात को बड़ा एक्शन: सिविल ड्रेस में पुलिस ने धरौड़ा चौक पर दबोचा शराब से भरा ट्रक, मुजफ्फरपुर – समस्तीपुर के 2 ड्राइवर – खलासी गिरफ्तार

Bihar Liquor Seizure: गुप्त सूचना पर सिविल ड्रेस में तैनात बहेड़ा पुलिस ने असम नंबर के एक ट्रक से लाखों की अवैध विदेशी शराब पकड़ी, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के तस्कर चढ़े हत्थे।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Liquor Seizure: सतीश चंद्र झा दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बहेड़ा थाना पुलिस ने धरौड़ा चौक के पास भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक असम नंबर के ट्रक से 1700 लीटर से अधिक शराब बरामद की है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि असम नंबर के एक ट्रक (AS 01 HC 3431) पर भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत गश्ती दल को सक्रिय किया। शिविल ड्रेस में भी पुलिस पदाधिकारी और बल को गश्त पर लगाया गया।

- Advertisement -

जैसे ही उक्त नंबर का ट्रक धरौड़ा से सकड़ी जाने वाली मोड़ पर पहुंचा, पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। चालक ने ट्रक को खड़ा कर दिया। जब पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की सघन तलाशी ली।

जांच के दौरान ट्रक के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया और ट्रक को थाना परिसर में लाया गया।

- Advertisement -

शराब की गिनती करने पर पता चला कि कुल 201 कार्टन में 1771.920 लीटर विदेशी शराब थी। जब्त की गई शराब का विवरण इस प्रकार है:

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime शराब के नशे में मारपीट, घनश्यामपुर पुलिस ने की ऐसी कार्रवाई कि कांप उठे आरोपी!
शराब की मात्रा (ML)कार्टन की संख्या
7502
37596
180103

इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चालक की पहचान समस्तीपुर जिले के उजियारपुर निवासी कैलाश कुमार के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है। वहीं, खलासी मुजफ्फरपुर जिले के संकरा थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर लोचन निवासी कैलाश मांझी का पुत्र संजय मांझी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Leave Rules बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट: अब ऑफलाइन छुट्टी नहीं, जानें नया नियम!

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने जानकारी दी कि ट्रक मालिक, चालक और खलासी के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए चालक और खलासी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में प्रॉपर्टी है तो हो जाएं सावधान! निगम ने कर वसूली के लिए शुरू की ज़ोनवार बड़ी कार्रवाई

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिए संपत्ति कर वसूली अभियान तेज कर दिया है। 12 सितंबर को 478 प्रॉपर्टी मालिकों से 31.04 लाख रुपये वसूले गए। नए मूल्यांकन और पु#PatnaPropertyTax,#PatnaMunicipalCorporation,#BiharNews

आपके घर का टैक्स: बिजली के कई मीटर, घरों में किराएदार, पैतृक संपत्ति बंटवारे पर आया बड़ा अपडेट – नई बात, जानें टैक्स...

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने संपत्ति कर से जुड़ी आम दुविधाओं पर स्पष्टीकरण जारी किया है। अब बिजली के कई मीटर होने, किराएदार रखने या संपत्ति के बंटवारे पर टैक्स कैसे लगेगा,#PatnaPropertyTax,#BiharNews,#PropertyTaxRules

बिहार के लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 से 29 सितंबर तक बदलेंगे ट्रेनों के रूट, 25 को सबसे ज्यादा असर |...

Bihar Train Diversion: बिहार में 20 से 29 सितंबर तक कई ट्रेनों के मार्ग बदलेंगे. मोकामा के नए रेल पुल पर नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे हजारों यात्री प्रभावित#BiharTrainDiversion,#MokamaRailBridge,#IndianRailways

छात्रों की किस्मत बदलेगी! बिहार में 38 सरकारी इंजीनियरिंग-46 पॉलिटेक्निक संस्थानों की पढ़ाई में बड़ा बदलाव, मिलेंगे ये फायदे

Bihar Technical Education: बिहार सरकार तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के छात्र जर्मन, फ्रेंच, जापानी भाषा सीखेंगे। रिसर्च फंड 10 गुना बढ़कर 30#BiharTechnicalEducation,#BiharNews,#EngineeringColleges