spot_img

दरभंगा लोक अदालत में चमत्कार: 4360 केस निपटे, 10 करोड़ से ज्यादा का सेटलमेंट, बिछड़े दंपती भी मिले!

Bihar Lok Adalat: राष्ट्रीय लोक अदालत ने हजारों परिवारों को दी राहत, बिछड़े दंपती फिर एक हुए; पुराने से पुराने मामलों का भी हुआ निपटारा.

spot_img
- Advertisement -

Bihar Lok Adalat: शनिवार को दरभंगा में आयोजित साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत ने हजारों लोगों को बड़ी राहत दी है। इस एक दिवसीय आयोजन में कुल 4360 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया, जिससे 10 करोड़ 38 लाख 75 हजार 332 रुपये से अधिक का सेटलमेंट हुआ। इस पहल ने सिर्फ कानूनी उलझनों को ही नहीं सुलझाया, बल्कि कई बिछड़े हुए दंपतियों को फिर से एक कर समाज में शांति का संदेश दिया।

- Advertisement -

प्रभारी जिलाजज संतोष कुमार पाण्डेय ने लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपसी विवाद सभ्य समाज के लिए अभिशाप हैं, जबकि समझौता सबके लिए सुखदायी होता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत मामलों के त्वरित और सुलभ निष्पादन का सबसे आसान तरीका है, जो मन की कटुता को भी खत्म करता है। यह पक्षकारों के लिए अपने समय, धन और ऊर्जा को बचाने का एक सुनहरा अवसर है।

- Advertisement -

हजारों मामलों का त्वरित निपटारा, करोड़ों का सेटलमेंट

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों के निपटारे के लिए न्यायिक पदाधिकारियों की अध्यक्षता में कुल 22 खंडपीठों का गठन किया गया था। इनमें तलाकवाद, भरणपोषण वाद, क्षतिपूर्ति दावावाद, क्लेम, उत्पाद, लेबर, वन अधिनियम, एमवी एक्ट के साथ-साथ विभिन्न बैंकों के ऋण, टेलीफोन और बिजली से संबंधित मामले शामिल थे।

डीएम सह प्राधिकार के उपाध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा, ‘लोक अदालत पक्षकारों के शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। यह आपको अपने मामले को खुद समाप्त कराने का कानूनी अधिकार देता है। जरूरत इस बात की है कि जिले के लोग इसका लाभ उठाएं, मिल-जुलकर समाज में रहें और अपनी ऊर्जा को विकास कार्यों में लगाएं।’

- Advertisement -

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने ऋणमुक्ति को लोक अदालत का एक महत्वपूर्ण लाभ बताया। उन्होंने कहा कि ऋण का बोझ व्यक्ति को कुंठित कर देता है, और लोक अदालत इससे मुक्ति का सुअवसर प्रदान करती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इससे लोगों के बहुमूल्य समय और धन की बचत होती है, जो समाज और राष्ट्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU के छात्रों के लिए खुशखबरी! जारी हुआ 2026-27 का खेल कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

44 साल पुराने केस भी हुए खत्म, बिछड़े परिवार फिर साथ

लोक अदालत की बेंचों ने कुछ बेहद पुराने और जटिल मामलों को भी सफलतापूर्वक निपटाया। एसडीजेएम कोर्ट में 44 वर्षों से चल रहे अति पुराने आपराधिक मामलों को एसडीजेएम सत्यम की बेंच ने खत्म किया। वहीं, बेंच संख्या 10 के पीठासीन पदाधिकारी कुमार रितेश ने 30 साल पुराने विश्वविद्यालय थानाकांड संख्या 106/96 का विचारणवाद में पक्षकारों की सहमति से कैदराबाद निवासी नवीन खट्टिक और रामबाबू साह को मुकदमे से राहत दिलाई। इसके अतिरिक्त, सैकड़ों छोटे-छोटे ट्रैफिक चालान के मामलों का भी निष्पादन किया गया, जिससे लोक अदालत का मूल उद्देश्य चरितार्थ हुआ।

सचिव आरती कुमारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘यह आपकी अपनी अदालत है। इसमें छिपे मर्म को समझें। लोग आएं और अपना मुकदमा समाप्त करा समाज में शांति का पैगाम दें।’

इस आयोजन में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश प्रमोद कुमार पंकज, एडीजे भूपेंद्र सिंह, नवीन कुमार ठाकुर, एसीजेएम अंकिता जायसवाल, सीजेएम जूनैद आलम सहित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक और महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों का निष्पादन और गणना अभी भी जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सीतामढ़ी में पुलिस का ‘फिल्मी’ एक्शन! 1.5 करोड़ की चोरी कर छिपी मधुबनी की विभा देवी, डिलीवरी बॉय बनकर दबोची

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में यूपी पुलिस ने 1.5 करोड़ की चोरी की आरोपी महिला विभा देवी को गिरफ्तार किया है। लखनऊ में बिल्डर के घर से नकदी-जेवर चुराकर वह रून्नीसैदपुर में छिपी थी#SitamarhiNews,#UPPolice,#CrimeBihar

Bhagalpur Child Kidnapping मां की गोद से दो मासूम बच्चियां गायब! पढ़िए – नौकरी की तलाश में भागलपुर पहुंची झारखंड की संतो की स्टेशन...

Bhagalpur Child Kidnapping: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर काम की तलाश में आई एक माँ की दो बच्चियों का अपहरण हो गया। पुलिस की गंभीर लापरवाही के कारण अपहरणकर्ता फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों मे#BhagalpurNews,#ChildKidnapping,#BiharPolice

बिहार में मिलावटखोरों की अब खैर नहीं! Patna से Darbhanga तक एक्सपायर्ड दूध-पनीर और मिलावटी सामग्री नष्ट | जानिए – बेनीपुर में क्या हुआ?

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कस दिया है। पटना, हाजीपुर और दरभंगा में छापेमारी कर एक्सपायर्ड और मिलावटी दूध-पनीर सहित अन्य खाद्य सामग्र#BiharFoodSafety,#FoodAdulteration,#HealthDepartmentBihar

बिहार में अब नहीं होंगे पेपर लीक! सरकार का ₹33 करोड़ का मास्टर प्लान छात्रों को देगा बड़ी राहत | पढ़िए – 29 जिलों...

Bihar Education News: बिहार में परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए सरकार ने 29 जिलों में नए परीक्षा केंद्र और स्ट्रॉन्ग रूम बनाने का फैसला किया है। इस पर 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे,#BiharEducation,#PaperLeak,#ExamSystem