spot_img

दरभंगा में शराबबंदी पर पुलिस का एक्शन: बेनीपुर में दो कारों से 401 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई! जाले में युवकों पर शामत

Bihar Liquor Seizure: दरभंगा के महिनाम गांव में बहेड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी। भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार हुआ, दूसरे आरोपी मनीष कुमार झा की तलाश जारी है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Liquor Seizure: सतीश चंद्र झा दरभंगा। दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। महिनाम गांव में दो कारों से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 401 लीटर बताई जा रही है। इस दौरान एक धंधेबाज दुर्गेश कुमार झा को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

- Advertisement -

कैसे पकड़ी गई शराब की खेप और कौन हुआ गिरफ्तार?

बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि महिनाम गांव में दो कारों पर विदेशी शराब की एक बड़ी खेप पहुंची है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सड़क किनारे खड़ी दो संदिग्ध कारों की तलाशी ली गई। पास में मौजूद एक युवक से पूछताछ की गई, जिसका जवाब संतोषजनक नहीं था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने लाई।

- Advertisement -

पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान महिनाम निवासी दुर्गेश कुमार झा के रूप में बताई। उसने यह भी खुलासा किया कि जब्त की गई दोनों कारें और शराब महिनाम निवासी मनीष कुमार झा की हैं। पुलिस ने दोनों कारों की विस्तृत जांच की, जिसमें विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Alert आपके शहर में कब होगी बारिश? IMD का बड़ा अलर्ट जारी, बिहार समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम!
कार का विवरणशराब की मात्रा (750 ML)शराब की मात्रा (375 ML)शराब की मात्रा (180 ML)
वैगनआर (BR 07 CE 0296, सफेद रंग)264 बोतल390 बोतल92 बोतल
i20 (BR 07 AT 1639)44 बोतल40 बोतल

दोनों कारों से कुल मिलाकर 401 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई से इलाके में शराब तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें:  PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार ने दिखाया 'बदला स्वरूप', जेपी गंगा पथ पर दिखा अद्भुत नज़ारा!

काली मंदिर चौक के पास भी मिली शराब की बड़ी खेप

पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए महिनाम काली मंदिर चौक पर सड़क किनारे कटघरे के बगल में घास से ढकी हुई पांच कार्टन विदेशी शराब भी बरामद की। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने जानकारी दी कि इन पांच कार्टन में 180 एमएल के कुल 215 ट्रेटा पैक विदेशी शराब मिली है।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया, ‘दुर्गेश कुमार झा, मनीष कुमार झा, मोबाइल धारक और कार मालिक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। काली मंदिर चौक से मिली शराब के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।’

इस दोहरी कार्रवाई से पुलिस ने शराब माफियाओं पर नकेल कसी है। पुलिस अब मनीष कुमार झा और अन्य संबंधित व्यक्तियों की तलाश में जुट गई है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  PM मोदी के जन्मदिन पर बिरौल प्रथम हॉस्पिटल में खास जश्न! आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मिला नया जीवन, जानें क्यों जताई गई कृतज्ञता

18 लीटर नेपाली शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

धामाद में पुलिस की दबिश, दो कार्टन में 60 बोतल शराब बरामद

जाले में अवैध शराब के खिलाफ थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धामाद गांव में छापेमारी कर दो युवकों को 18 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों की पहचान धामाद निवासी प्रेम सहनी का 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार एवं रामचंद्र पासवान का 22 वर्षीय रविन्द्र कुमार के रूप में हुई है. थाना में पदस्थापित पीटीसी अवधेश महतो के आवेदन के अनुसार, 17 सितंबर की रात पुलिस टीम छापेमारी के लिए निकली थी. इसी दौरान दोनों युवक एक व्यक्ति के घर के पास शराब के साथ पकड़े गये. तलाशी में दो कार्टन से 300 एमएल की 60 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई. बरामद शराब की कुल मात्रा 18 लीटर बतायी गयी है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher Recruitment 21 सितंबर तक आवेदन नहीं तो भड़केगा आंदोलन! शिक्षक भर्ती पर छात्र नेता दिलीप कुमार का CM Samrat को सीधी चेतावनी

Bihar Teacher Recruitment: बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4.0 को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सीधा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 21 सितंबर तक आवेदन शुरू नही#BiharTeacherRecruitment,#BPSCExam,#SamratChoudhary

PM मोदी के जन्मदिन पर बिरौल प्रथम हॉस्पिटल में खास जश्न! आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मिला नया जीवन, जानें क्यों जताई गई...

Darbhanga PM Modi Birthday: दरभंगा के बिरौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के लिए आभार जताते हुए उनके दीर्घायु जीवन की#DarbhangaNews,#NarendraModiBirthday,#AyushmanBharat

Darbhanga PDS दरभंगा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! अब नहीं होगी धांधली, मिलेगा सही अनाज | जानिए – 70 नए पॉइंट...

Darbhanga PDS: दरभंगा में जन वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता लाने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 70 नवचयनित विक्रेताओं को ईपॉस मशीनें वितरित कीं। इससे लाखों लाभार्थियों को#DarbhangaNews,#BiharPDS,#EPOSMachine

बच्चों की सेहत से खिलवाड़! FSSAI ने Nestle के 2 बेबी फूड पर लिया बड़ा एक्शन, अब क्या होगा?

FSSAI Nestle Action: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नेस्ले इंडिया लिमिटेड के दो शिशु आहार उत्पादों 'नैन एक्सेला प्रो स्टेज एक' और 'लैक्टोजन प्रो एक' के खिलाफ बड़ी#FSSAIAction,#NestleIndia,#BabyFoodSafety