spot_img

बिहार में ट्रेनों पर बड़ा संकट! त्योहारों से पहले 36 दिन रद्द रहेगी जसीडीह-झाझा मेमू

Bihar Train Cancelled: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर आने वालों को झटका! मधुपुर-जसीडीह रेलखंड पर होने वाले मेंटेनेंस वर्क के कारण कई ट्रेनें रद्द की गई हैं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी.

spot_img
- Advertisement -

Bihar Train Cancelled: बिहार आने और जाने वाले लाखों रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। त्योहारों का सीजन शुरू होने से ठीक पहले, बिहार में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है। रेलवे ने 4 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक मधुपुर-जसीडीह रेलखंड की अप लाइन पर ट्रैक मेंटनेंस का काम शुरू करने का फैसला लिया है। इस बड़े फैसले से यात्रियों को सफर से पहले ट्रेनों की जानकारी लेना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कुछ का समय बदला गया है।

- Advertisement -

36 दिनों तक चलेगा मेगा ब्लॉक, यात्री परेशान

सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इस विज्ञप्ति के अनुसार, 4 अक्टूबर से 27 दिसंबर 2026 तक कुल 36 दिनों के लिए ट्रैफिक मेगा ब्लॉक लागू रहेगा। यह ब्लॉक हर रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को 210 मिनट यानी 3 घंटे 30 मिनट तक चलेगा। इस मेंटेनेंस कार्य का सीधा असर जमुई, देवघर और आसनसोल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा, खासकर त्योहारों के दौरान उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sports News दरभंगा के युवा खिलाड़ियों ने दिखाया कमाल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, रग्बी में जीते खिताब, अब आगे क्या?

आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए 4 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक मधुपुर-जसीडीह रेलखंड पर ट्रैक मेंटेनेंस का काम होगा, जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

- Advertisement -

रद्द और रीशेड्यूल की गई ट्रेनों की सूची

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जसीडीह–झाझा–जसीडीह मेमू (ट्रेन नंबर- 63565/63566) पूरी तरह से रद्द रहेगी। यह ट्रेन पूरे 36 दिनों तक नहीं चलेगी। इसके अलावा, आसनसोल–जसीडीह मेमू (ट्रेन नंबर- 63561) को रीशेड्यूल किया गया है। यह ट्रेन भी पूरे 36 दिन आसनसोल से अपने तय समय से 60 मिनट यानी 1 घंटा लेट से रवाना होगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar LPG Price आज से बड़ा झटका! बिहार में LPG सिलेंडर 71 रुपये महंगा, अब चुकाने होंगे इतने रुपए

ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से जिन तारीखों पर ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा, उनकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:

महीना रद्द रहने की तारीखें कुल दिन
अक्टूबर 2026 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 23, 25, 27, 30 11 दिन
नवंबर 2026 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 13 दिन
दिसंबर 2026 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 12 दिन
यह भी पढ़ें:  दरभंगा एलिवेटेड रोड के लिए जमीन अधिग्रहण पर आया बड़ा फैसला! अब दावों की होगी जांच- रैयतों को मिलेगा न्याय

इन तारीखों पर यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से ध्यान रखना होगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

त्योहारों पर घर आने वालों की बढ़ी चिंता

अक्टूबर में दशहरा, नवंबर में दिवाली और छठ महापर्व जैसे बड़े त्योहार बिहार में मनाए जाएंगे। ऐसे समय में लाखों की संख्या में प्रवासी बिहारी दूसरे राज्यों से अपने घर लौटते हैं। ट्रेनों की भीड़भाड़ और कंफर्म टिकट की समस्या पहले से ही आम रहती है, लेकिन अब ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। मेंटनेंस ब्लॉक के कारण यह फैसला त्योहारों के बीच आया है, जिससे यात्रियों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

UP Ambedkar Nagar Accident दिल्ली से दरभंगा आ रही बस की ट्रक से टक्कर! हादसे में 4 बिहारियों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी |गोरखपुर...

Ambedkar Nagar Accident: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से दरभंगा जा रही वोल्वो बस की ट्रक से टक्कर में 4 यात्रियों की मौके पर #AmbedkarNagarAccident,#BiharTragedy,#GorakhpurLinkExpressway

Darbhanga Crime एक ही रात और नरौछ-बिहारी के 9 घरों में चोरों का तांडव ! लाखों का माल साफ, CCTV-DVR भी तोड़े!

Bihar Crime News: जाले के नरौछ-बिहारी गांव में चोरों ने एक रात में 9 से ज्यादा घरों को निशाना बनाया। लाखों के आभूषण, नकदी और कपड़े चोरी हुए, जबकि सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी तोड़ #BiharCrime,#DarbhangaNews,#JaaleTheft

बिहार में घर बनाने वालों को बड़ी राहत! 30 दिन में नक्शा पास – ‘डीम्ड अप्रूवल’| अब नहीं होगी कागजी झंझट -नक्शे में कलर...

Bihar Building Bye-Laws: बिहार में भवन निर्माण के नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। नए ड्राफ्ट के अनुसार, 30 दिनों में नक्शा पास नहीं होने पर डीम्ड अप्रूवल मिल जाएगा। कलर कोडिंग और ऑन #BiharBuildingByeLaws,#BuildingApproval,#BiharNews

20 साल का सफर – आंकड़ों में बदलाव की कहानी ! बिहार की 1.88 करोड़ महिलाओं की जिंदगी कैसे बदली? गांधी जयंती पर जानें...

Bihar Jeevika: गांधी जयंती पर बिहार के सभी जिलों में JDU 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जीविका के 20 साल बेमिसाल सफर को समर्पित इस आयोजन में 1.88 करोड़ महिलाएं अपनी #BiharJeevika,#NitishSamvad,#WomenEmpowerment