spot_img

बिहार MLC चुनाव में JDU को बड़ा झटका! अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के दिग्गज को दी सीधी चुनौती, कहा- ‘सारा गैस निकाल देंगे’

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के MLC नीरज कुमार को खुलेआम ललकारा है, 21 तारीख को 'गैस निकालने' की चुनौती देकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले जनता दल (यूनाइटेड) में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार को खुलेआम ललकारा है। इस बार के एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं, जिससे सत्ताधारी गठबंधन में सियासी घमासान तेज हो गया है।

- Advertisement -

बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘हम पुदीना सिंह हैं ना तो हम पुदीना निकालेंगे 21 तारीख को। उहे जानेंगे। 21 को बाहर कर देंगे गैस हो गया है। गैस कुल बाहर कर देंगे। उ गैसवा निकला देंगे।’ यह बयान सीधे तौर पर नीरज कुमार को दी गई चुनौती मानी जा रही है, जो पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

‘हम पुदीना सिंह हैं ना तो हम पुदीना निकालेंगे 21 तारीख को। उहे जानेंगे। 21 को बाहर कर देंगे गैस हो गया है। गैस कुल बाहर कर देंगे। उ गैसवा निकला देंगे।’ – अनंत सिंह, जदयू विधायक

- Advertisement -

अनंत सिंह ने दी नीरज कुमार को खुली चुनौती, कहा- ‘सारा गैस निकाल देंगे’

अनंत सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा, ‘गैस को बाहर करने जा रहे हैं। दुनिया चैलेंज कर रहा है। हम कहां कह रहे हैं कि उसको (नीरज कुमार) फर्क पड़ता है, जितना गैस बनाया है, 21 तारीख को सब निकाल देंगे।’ बाहुबली विधायक के इस बयान से साफ है कि वे नीरज कुमार को हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दिखा खिलाड़ियों का जोश, पटना प्रमंडल ने जीता अंडर-14 हैंडबॉल खिताब! मगध प्रमंडल को हराकर बना चैंपियन

दरअसल, अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग काफी तीखी हो गई है। अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ प्रचार अभियान किया था। इसी वजह से अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे नीरज कुमार को हराने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में नशे के सौदागरों की खैर नहीं! दबोचा 10.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर, युवाओं को बचाने की 'स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर' मुहिम तेज

चुनाव प्रचार में जुटे अनंत सिंह, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जन सुराज पार्टी प्रत्याशी अनुज कुमार के पक्ष में वोट मांगने के लिए अनंत सिंह हिलसा पहुंचे। बलभद्र सराय, हिलसा मुख्य बाजार और खाकी बाबा चौक के समीप कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी से फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपने नेता का अभिनंदन किया।

अनंत सिंह आज नालंदा के रहुई में भी जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वे यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद रोड शो कर बिहारशरीफ के शीतला माता मंदिर में पूजा भी करेंगे।

यह भी पढ़ें:  रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

जदयू की अन्य सीटों पर भी बढ़ी मुश्किलें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में यह बगावत तब सामने आई है जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कुछ दिनों पहले विधानमंडल दल की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई थी। जदयू पटना स्नातक, सारण शिक्षक, दरभंगा शिक्षक और तिरहुत स्नातक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

दरभंगा शिक्षक सीट से पार्टी ने घनश्याम राय और तिरहुत स्नातक सीट से अपने प्रवक्ता अभिषेक झा को उम्मीदवार बनाया है। सारण शिक्षक सीट पर भी जदयू की मुश्किलें बढ़ी हैं। इस सीट पर जन सुराज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे आफाक अहमद, जो रालोमो के मौजूदा विधान पार्षद हैं, ने जदयू के आनंद पुष्कर के खिलाफ ताल ठोकी है। वहीं, रालोमो के प्रदेश महासचिव राम पुकार सिन्हा ने भी इसी सीट से नामांकन दाखिल किया है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। अनंत सिंह का यह बागी रुख जदयू के लिए एमएलसी चुनावों में नई चुनौतियां खड़ी कर रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में खत्म हुआ बिहार हैंडबॉल का महाकुंभ! जानिए कौन सी टीम बनी चैंपियन, किसका रहा जलवा? | पढ़िए-एकलव्य दरभंगा और मगध प्रमंडल पर...

Bihar Handball: दरभंगा में आयोजित चार दिवसीय बिहार हैंडबॉल प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। अंडर-17 बालक वर्ग में एकलव्य दरभंगा और अंडर-19 में मगध प्रमंडल ने चैंपियन का खिताब ज #BiharHandball,#DarbhangaSports,#YouthSports

दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल DMCH में शराब पार्टी ‘कांड’! अब पुलिस CCTV फुटेज से खोज रही ‘गुनहगार’

Darbhanga DMCH Liquor Party: दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल DMCH में कथित शराब पार्टी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। वायरल वीडियो के बाद बेंता थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। #DarbhangaNews,#DMCH,#BiharPolice

बड़ी खबर! बिहार पुलिस के 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें

Bihar Police DSP: बिहार सरकार के गृह विभाग ने नवरात्र के बीच 49 पुलिस इंस्पेक्टरों को डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया है। इस फैसले से राज्य के 23 जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदार #BiharPolice,#DSPPromotion,#BiharNews

बिहार: बाढ़-रोजगार से पुल टूटने तक… राज्यपाल से मिले पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना!

Pappu Yadav Bihar: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार के राज्यपाल से मुलाकात कर बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा, राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे, पुल टूटने की जांच और KYP क #PappuYadav,#BiharNews,#RaghopurAccident