spot_img

Darbhanga Crime बिरौल मर्डर का खुलासा|घर में घुसकर महिला को चाकू से गोदा, पुलिस ने ढूंढ निकाले हत्यारे!

Bihar Crime: दरभंगा पुलिस ने चोरी के विरोध में हुई 50 वर्षीय चमेली देवी की निर्मम हत्या का पर्दाफाश किया है। मास्टरमाइंड सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime बिरौल मर्डर का खुलासा| घर में घुसकर महिला को चाकू से गोदा, पुलिस ने ढूंढ निकाले हत्यारे! एसडीपीओ बिरौल प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम ने पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया । हत्या में शामिल मास्टरमाइंड दरभंगा जिले के ही मान बिहारी को सहसराम, आशीष रंजन सिंह को समदपुरा गांव, बहेड़ी थाना क्षेत्र से दबोचा गया।

- Advertisement -

Bihar Crime: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में हुई एक निर्मम हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। चोरी का विरोध करने पर 50 वर्षीय महिला चमेली देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

यह घटना नौ अक्टूबर की दरमियानी रात सहसराम गांव में रामनरेश चौधरी के घर हुई थी। अपराधी चोरी के इरादे से घर में घुसे थे। इसी दौरान रामनरेश चौधरी की पत्नी चमेली देवी की नींद खुल गई और उन्होंने अपराधियों का डटकर विरोध किया। अपराधियों ने विरोध करने पर उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारों ने महिला की कान से जेवरात और घर से बक्सा चुराकर फरार हो गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले महंगाई का 'डबल अटैक', रसोई का बजट हुआ तहस-नहस! चीनी, दाल, सरसों तेल, चना के दामों में अप्रत्याशित उछाल

घटना के अगले दिन, बिरौल थाना में कांड दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसडीपीओ बिरौल प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

इस टीम में अनुसंधानकर्ता पुअनि मुकेश कुमार, पुनि सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन, पुनि सह थानाध्यक्ष चन्द्रमणि सहित कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस टीम ने तकनीकी और इनपुट का सहारा लिया। गहन छानबीन और लगातार दबिश के बाद, पुलिस ने हत्या में शामिल मास्टरमाइंड मान बिहारी को सहसराम गांव से गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे आरोपी आशीष रंजन सिंह को समदपुरा गांव, बहेड़ी थाना क्षेत्र से दबोचा गया। दोनों ही आरोपी दरभंगा जिले के निवासी हैं।

मान बिहारी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका के घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अतिरिक्त, घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से खरीदा गया एक नया मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है।

गिरफ्तार आशीष रंजन सिंह का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बहेड़ी थाना में दर्ज है। दूसरे मान बिहारी चौधरी के आपराधिक इतिहास को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

Darbhanga Road Accident: 22 वर्षीय नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी की दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे #DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#Kewati

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग के चलते मां-बहन ने ही बेटी को मार डाला, शव छुपाने के लिए किया ये खौफनाक काम

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध #MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews