spot_img

IPS कुंदन कृष्णन ने ठोका 5 करोड़ का नोटिस! बक्सर सांसद सुधाकर सिंह बोले- न माफी मांगूंगा, न आवाज झुकेगी

Bihar Sudhakar Singh: वरिष्ठ IPS कुंदन कृष्णन द्वारा भेजे गए 5 करोड़ के कानूनी नोटिस के बाद बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ किया कि वे न्याय और संविधान के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे, चाहे कोई भी दबाव हो।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Sudhakar Singh: RJD लोकसभा सांसद बिहार के बक्सर से सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की ओर से मानहानि का कानूनी नोटिस मिला है। इस नोटिस पर सांसद सुधाकर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे पाँच करोड़ रुपये के मानहानि वाद या किसी दबाव से डरने वाले नहीं हैं।

- Advertisement -

कुंदन कृष्णन के अधिवक्ता के माध्यम से भेजे गए इस नोटिस में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है। साथ ही, ऐसा न करने पर पाँच करोड़ रुपये का मानहानि वाद और आपराधिक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

- Advertisement -

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात रखते हुए सुधाकर सिंह ने साफ किया कि वे किसी भी पद, वर्दी या सत्ता के दबाव में झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें संसद में अपने अधिकारों, न्याय और संविधान की रक्षा के लिए भेजा है, अन्याय पर चुप रहने के लिए नहीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में शराबबंदी पर बड़ा एक्शन! वैशाली, सारण, सीवान और मुजफ्फरपुर | जानिए -इन 4 जिलों पर क्यों है पुलिस की पैनी नजर | क्या बोले मंत्री मदन सहनी

भारत भूषण तिवारी की मौत पर गंभीर सवाल

सांसद सुधाकर सिंह ने भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में भारत भूषण तिवारी की संदिग्ध मृत्यु पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस घटना को महज एक सामान्य पुलिस ऑपरेशन बताकर जवाबदेही से बचने की कोशिश को पूरी तरह शर्मनाक और अस्वीकार्य करार दिया।

उन्होंने पूछा कि आखिर वे कौन सी परिस्थितियां थीं, जिनके कारण भारत भूषण तिवारी की जान गई। यह कार्रवाई किसके आदेश पर हुई और इसका निर्णय किस स्तर पर लिया गया? सुधाकर सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम की वास्तविक जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  बिहार चुनाव में निशांत कुमार का बड़ा दांव: '2005 से पहले का बिहार याद करो, तब डालो वोट'

शीर्ष अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग

सुधाकर सिंह का आरोप है कि बिना शीर्ष अधिकारियों के आदेश और पुलिस मुख्यालय की जानकारी के कोई भी पुलिसकर्मी इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं कर सकता। उन्होंने पुलिस व्यवस्था में एक गंभीर पैटर्न की ओर इशारा किया, जहां अक्सर विवाद सामने आने पर निचले स्तर के पुलिसकर्मियों को बलि का बकरा बनाया जाता है, जबकि असली निर्णय लेने वाले बड़े अधिकारियों को बचा लिया जाता है।

चूंकि घटना के वक्त कुंदन कृष्णन बिहार एसटीएफ के डीजी के पद पर कार्यरत थे, सांसद ने मांग की है कि तत्कालीन पुलिस कमान, निर्णय प्रक्रिया और शीर्ष अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी अधिकारी को सिर्फ पद या प्रतिष्ठा के आधार पर जवाबदेही से छूट नहीं मिल सकती।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन! हत्या, लूट, अपहरण के 18 आरोपियों की जमानत याचिकाएं रद्द

जमुई घटना और जनता के सवालों पर कायम

भोजपुर के अलावा, सुधाकर सिंह ने जमुई में हुई घटना पर भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पीड़ितों को न्याय दिलाना किसी राजनीतिक दल का निजी एजेंडा नहीं, बल्कि शासन की बुनियादी जिम्मेदारी है।

सांसद ने याद दिलाया कि जब सरकार ने खुद इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और प्राथमिकी दर्ज की है, तो ऐसे में जनहित के सवाल उठाने वाले जनप्रतिनिधि को कानूनी नोटिस भेजना कई गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

सांसद सुधाकर सिंह ने कुंदन कृष्णन और उनके अधिवक्ताओं को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि वे न तो माफी मांगेंगे और न ही पाँच करोड़ रुपये के मुकदमे की धमकी से डरेंगे। उन्होंने अपने अधिवक्ताओं को इस नोटिस का विधिसम्मत कानूनी जवाब देने का निर्देश दिया है। उन्होंने भारत भूषण तिवारी की मृत्यु की स्वतंत्र जांच, शीर्ष अधिकारियों की भूमिका पर गौर और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपनी चार सूत्री प्रमुख मांगों को दोहराया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews

Darbhanga Crime बिरौल मर्डर का खुलासा|घर में घुसकर महिला को चाकू से गोदा, पुलिस ने ढूंढ निकाले हत्यारे!

Bihar Crime: दरभंगा के बिरौल में चोरी का विरोध करने पर 50 वर्षीय महिला चमेली देवी की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। #BiharCrime,#DarbhangaPolice,#BiroulMurder

Darbhanga Accident बेनीपुर में दो बाइकों की खौफनाक टक्कर, पिता-पुत्री समेत तीन गंभीर घायल, DMCH भेजा गया

Benipur Accident: बेनीपुर में एसएच-88 मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पिपरा गांव के पिता-पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उप #BenipurAccident,#DarbhangaNews,#RoadSafety