spot_img

Bihar Vigilance Raid इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा: बिहार से बंगाल तक रेड, मिले 3.20 लाख कैश!

Bihar Vigilance Raid: भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सुपरिटेंडेंट इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के पटना, सारण, कटिहार और सिलीगुड़ी स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें 3.20 लाख रुपये नकद मिले हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Vigilance Raid: भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के ठिकानों पर गुरुवार को टीम ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान इंजीनियर के एक ठिकाने से करीब 3.20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -

Bihar Vigilance Raid इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा: बिहार से बंगाल तक रेड, मिले 3.20 लाख कैश!

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ग्रामीण विकास विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के ठिकानों पर करीब साढ़े 12 बजे पहुंची थी। चंद्रशेखर सिंह पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के वक्त इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह अपने घर पर ही मौजूद थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Graduate Election पटना चुनाव में बड़ा बदलाव! 'बैंगनी पेन' से ही करें वोट, गलती हुई तो रद्द होगा मतपत्र; जानें नए नियम

Bihar Vigilance Raid इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा: बिहार से बंगाल तक रेड, मिले 3.20 लाख कैश!

बिहार-बंगाल में चार ठिकानों पर रेड

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पटना जिले के रूपसपुर स्थित सरयुग वामिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 103 में छापेमारी की। यह अपार्टमेंट लोहिया पथ पर स्थित है। पटना के अलावा राज्य के सारण और कटिहार जिलों में भी विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई की। इतना ही नहीं, पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की गई। चंद्रशेखर सिंह वर्तमान में छपरा में पोस्टेड हैं।

विजिलेंस टीम ने कटिहार में इंजीनियर के पैतृक घर के कमरे, अलमारियों और लॉकरों को खंगाला। इस दौरान वित्तीय दस्तावेजों, जमीन-जायदाद के कागजात, बैंक पासबुक, निवेश से जुड़े दस्तावेज और आभूषणों का ब्योरा जुटाया गया। हालांकि, कौन-कौन से विशिष्ट कागजात बरामद हुए हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

फिलहाल, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की छापेमारी पूरी होने और टीम के अधिकारी की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किए जाने का इंतजार किया जा रहा है। इस कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन! हत्या, लूट, अपहरण के 18 आरोपियों की जमानत याचिकाएं रद्द

Darbhanga Bail Rejected: दरभंगा की विभिन्न अदालतों ने हत्या, लूट, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त 18 अभियुक्तों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। #DarbhangaNews,#BiharJustice,#BailRejected

दरभंगा का ज्ञान मंदिर बना ‘गोदाम’! लाइब्रेरी में किताबों की जगह रखी जाती हैं EVM | अब नायक ने रख दी बड़ी डिमांड

Darbhanga Library: दरभंगा की दशकों पुरानी ऐतिहासिक कमला नेहरू लाइब्रेरी अब किताबों की जगह ईवीएम का गोदाम बन गई है। भाजपा नेता अशोक नायक ने डीएम से शिकायत कर तत्काल जीर्णोद्धार की #DarbhangaNews,#BiharHeritage,#LibraryRestoration

शादी-बच्चे भी नहीं बचा पाए! पति की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला

Nawada POCSO Court: नवादा पॉक्सो कोर्ट ने अपहरण के एक मामले में आरोपी ब्रजेश कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी है। शादी और तीन बच्चों का हवाला भी कोर्ट में काम नहीं आया, क्योंकि घट #NawadaNews,#POCSOAct,#BiharCourt

Darbhanga News बेनीपुर में ‘लिंग त्रुटि’ | ये क्या हो रहा है? 6 महीने से बोर्ड पर गलत नाम, दुर्गा पूजा में भी...

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। शहर के स्वागत बोर्ड पर छह माह से मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद के नाम की गलती नहीं सुधारी गई, वहीं दुर #BenipurNagarParishad,#DarbhangaNews,#BiharLocalGovt