spot_img

Munger Road Accident! मुंगेर से दुर्गा पूजा से लौट रहे बाइक सवारों को थार ने कुचला, ऑन द स्पॉट पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

Bihar Road Accident: मुंगेर से दुर्गा मेला देखकर घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को एनएच-333बी पर तेज रफ्तार थार ने कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक 10 मीटर तक घिसटती चली गई, चालक फरार हो गया।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Road Accident: बिहार में एक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मुंगेर से दुर्गा मेला देखकर घर लौट रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच-333बी) पर एक भीषण दुर्घटना में मौत हो गई। महिंद्रा थार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद थार का चालक मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा एनएच-333बी पर टोल प्लाजा के समीप हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक महिंद्रा थार के नीचे फंस गई और करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। इस भयावह दुर्घटना में बाइक पर सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार कैबिनेट की बैठक अचानक रद्द! सम्राट चौधरी ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?

दुर्गा मेला देखकर लौट रहे थे एक ही परिवार के तीन सदस्य

इस हृदय विदारक बिहार सड़क हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रघुनाथपुर बरारी वार्ड तीन निवासी संतोष यादव उर्फ सत्तन (43 वर्ष), उनके सात वर्षीय बेटे आयुष कुमार और डंडारी निवासी उनकी सरहज सुलेखा देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों मुंगेर में दुर्गा मेला देखने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी काल ने उन्हें छीन लिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से इलाके में शोक की लहर है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  वर्दी में पुलिस का खौफनाक चेहरा! ठुमका लगा रही महिला डांसर को मारा थप्पड़, भीड़ पर पिस्टल तानी | पढ़िए - जब मंच से नीचे उतरे दरोगाजी?

पुलिस ने थार जब्त की, चालक की तलाश जारी

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल महिंद्रा थार को जब्त कर लिया है। पुलिस फिलहाल फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और हादसे के कारणों से जुड़े तथ्यों की गहन जांच कर रही है। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को भी इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद उनके घरों में कोहराम मच गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IAS Transfer बिहार सरकार का बड़ा फैसला: IAS चंद्रशेखर सिंह को मिली जल संसाधन निगम की कमान, संभालेंगे कई अहम विभाग!

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी चंद्रशेखर सिंह को बिहार जल संसाधन विकास निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। इससे #BiharNews,#IASTransfer,#ChandrashekharSingh

खुशखबरी! पटना बापू टावर फेलोशिप की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, मिलेंगे 5-5 लाख रुपये

Bapu Tower Fellowship: पटना में बापू टावर फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। पांच शोधार्थियों को महात्मा गांधी से जुड़े विषयों पर शोध के लिए पांच-पांच #BapuTowerFellowship,#BiharNews,#PatnaFellowship

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027: क्या भारत लगातार तीसरी बार बनेगा चैंपियन? पूरा शेड्यूल देखें |16 टीमें, 41 मुकाबले, कहां- कहां होंगे मैच?

U19 Women's T20 World Cup: आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी और लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की कोशि #U19WomensT20WorldCup,#IndiaCricket,#CricketNews

सुपौल की सचिता देवी और भक्ति! |नवरात्र में नौ दिनों तक छाती पर कलश रखकर की कठिन अनुष्ठान- पूजा | घर लौटते ही महिला...

Supaul News: सुपौल के त्रिवेणीगंज में नवरात्र के दौरान छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की कठिन आराधना करने वाली 35 वर्षीय सचिता देवी की बुधवार सुबह मौत हो गई। नौ दिन के अनुष्ठान #SupaulNews,#NavratriDeath,#Trivenganj