Bihar Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक स्टोरी साझा की है, जिसे लोग पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं. इस पोस्ट में ज्योति ने

मां-बेटी के रिश्ते का जिक्र करते हुए अपने दिल का दर्द बयां किया है, जिसमें शिकायत का भाव भी साफ झलक रहा है.
‘मैं अपनी मां से बड़े फक्र से कहा करती थी- दुनिया में कोई मां ऐसी बेटी पैदा नहीं कर पाई, जो तेरी बेटी को बर्बाद कर पाए. फिर एक मां ने बेटा पैदा कर दिया.’
ज्योति सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में किसी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया है, लेकिन बिहार समेत पूरे भोजपुरिया समाज में उनके और पवन सिंह के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को देखते हुए, सोशल मीडिया यूजर्स इसे अभिनेता पर सीधा निशाना मान रहे हैं.
पहले भी छलका है ज्योति सिंह का दर्द
यह पहला मौका नहीं है, जब ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है. कुछ समय पहले उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. उस वीडियो में उन्होंने कहा था कि उन्हें ’10 जगह मुंह मारने वाला पति नहीं चाहिए.’ इस वीडियो के बाद अब यह नई इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, जहां लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में तनाव
पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में तनाव काफी समय से बना हुआ है. दोनों के तलाक का मामला भी लगातार सुर्खियों में रहा है. ज्योति की यह ताजा पोस्ट एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है. फिलहाल, इस भावुक पोस्ट पर पवन सिंह की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
अक्षरा सिंह को लेकर भी चर्चा में रहे पवन सिंह
ज्योति सिंह के इस पोस्ट के बीच पवन सिंह का एक पुराना स्टेज वीडियो भी फिर से चर्चा में आ गया है. यह वीडियो नवरात्र के दौरान मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम का है, जहां पवन सिंह ने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का जिक्र करते हुए मंच से माफी मांगी थी. ज्योति सिंह के लगातार वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर उनके निजी जीवन को सार्वजनिक बहस का हिस्सा बना दिया है.








You must be logged in to post a comment.