Maharajganj News खौफनाक वारदात: दिवाली पर बिहार के SSB जवान मनजीत ने की खुदकुशी, INDO – NEPAL BORDER ड्यूटी पर खुद को मारी गोली!
Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवान मनजीत कुमार ने शनिवार देर रात खौफनाक कदम उठाया। बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले मनजीत अपने बड़े भाई की मौत के बाद से ही मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 66वीं वाहिनी के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से खनुआ बीओपी (बॉर्डर आउटपोस्ट) पर हड़कंप मच गया।
➡️SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी
➡️मृतक जवान की पहचान मंजीत कुमार के रूप में हुई
➡️बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले थे मंजीत कुमार
➡️SSB की 66वीं बटालियन में थे तैनात
➡️ड्यूटी के दौरान देर रात 1:40 बजे गोली लगने की घटना
➡️भारत-नेपाल सीमा के खनुआ पोस्ट पर थी तैनाती
➡️पुलिस और SSB अधिकारी मौके पर, जांच जारी
शहीद जवान की पहचान मनजीत कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक, मनजीत पिछले ढाई महीने पहले अपने बड़े भाई की मौत के बाद से गहरे सदमे में थे और मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
मनजीत कुमार करीब एक महीने की छुट्टी पर गए थे और 3 अक्टूबर को ही ड्यूटी पर वापस लौटे थे। छुट्टी से लौटने के बाद भी उनकी मानसिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि भाई की असमय मौत का दुख उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। ड्यूटी के दौरान शनिवार की रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
गोली की आवाज से सहमे साथी, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
रात के सन्नाटे में गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद साथी जवान दौड़कर पहुंचे। उन्होंने मनजीत कुमार को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया। इस घटना से बीओपी में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल एसएसबी के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि मृतक जवान मनजीत कुमार के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना की परिस्थितियों की जांच एसएसबी और स्थानीय पुलिस दोनों मिलकर कर रही है।
इस दुखद घटना ने ड्यूटी पर तैनात जवानों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और व्यक्तिगत त्रासदियों के प्रभावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और एसएसबी के अधिकारी इस मामले की गहन जांच में जुटे हैं, ताकि आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का पता चल सके।
Bihar Legislative Council: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। छठ महापर्व के बाद 8 नवनिर्वाचित MLC 18 नवंबर को शपथ लेंगे। दशकों से सदन का हिस्सा रहे नवल किशोर यादव समेत कई दि#BiharLegislativeCouncil,#MLCOath,#BiharPolitics
Vikramshila Setu: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। अब इसकी अंतिम समय-सीमा तय हो गई है, जिससे उत्तर और पूर्वी बिहार के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत म#VikramshilaSetu,#BhagalpurNews,#BiharTraffic
Bihar Police Attack: बिहार के लखीसराय में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। उपद्रवियों ने पथराव कर दारोगा त्रिभुवन ठाकुर का सिर फोड़ दिया, जिससे पांच पुलिसकर्मी घ#BiharPoliceAttack,#LakhisaraiNews,#CrimeInBihar
Uttar Pradesh Politics: NDA के भीतर सियासी घमासान! सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बिहार की पार्टियों के उत्तर प्रदेश में राजनीतिक विस्तार पर कड़ी आपत्ति जताई है। अरविंद राजभर ने चिराग#UttarPradeshPolitics,#BiharNDA,#ChiragPaswan
You must be logged in to post a comment.