आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। अड़ेर थाना के मुरैठ गांव में शनिवार को काल बनकर पहुंचा ट्रक। सुबह-सुबह सात बजे ही ट्रक की ठोकर से चार वर्षीय अबुल हयात मौत हो गई। वहीं मां रौशन खातून जख्मी हालत में स्थानीय थाना में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मुरैठ गांव की नदी टोल की रौशन खातून चार वर्षीय पुत्र अबुल हयात के साथ सुबह में शौच से घर लौट रही थी। दरभंगा जयनगर एनएच सड़क पर मुरैठ गांव पहुंचते ही ट्रक ने दोनों को रौंद दिया जिससे बेटे की मौत हो गई। रौशन को इलाज के लिए पीएचसी रहिका भेजा गया। विरोध में आक्रोशित लोगों ने दरभंगा जयनगर एनएच सड़क को मुरैठ गांव के समीप शव के साथ जाम कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि चालक फरार हो गया। मौके पर बेनीपट्टी के बीडीओ मनोज कुमार, सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष गया सिंह, सीआई ब्रजेश मिश्र समेत अन्य लोगों ने मिलकर आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटवाया। सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह ने देशज टाइम्स को बताया कि मृतक के परिजन को सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।









You must be logged in to post a comment.