spot_img

हनुमाननगर और बहादुरपुर में बाढ़ के हालात ठीक नहीं, अधिकतर इलाकों में फैल रहा पानी, डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम का राहत, पशुचारा, बचाव कार्य तेज करने का निर्देश, कहा-पंचायतों का भ्रमण कर करें राहत के उपाय

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकक्ष में बहादुरपुर एवं हनुमाननगर अंचल में बाढ़ के पानी का फैलाव एवं बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा को लेकर हनुमाननगर एवं बहादुरपुर अंचल के अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं अपर समाहर्त्ता दरभंगा के साथ बैठक की गयी।

- Advertisement -

बैठक में अंचलाधिकारी बहादुरपुर ने बताया कि जलवाड़ा, मनिहारी एवं सिमरा निहालपुर में पानी का फैलाव हो गया है, जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता दरभंगा को बहादुरपुर के उक्त पंचायतों का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति व राहत कार्य का जायजा लेने के लिए भेजा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

डीएम डॉ.त्यागराजन एस.एम ने दिए राहत में तेजी लाने के निर्देश

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने अंचलाधिकारी बहादुरपुर को उन पंचायतों में राहत कार्य तेज करने, सामुदायिक किचन की व्यवस्था संबंधित पंचायत के बाढ़ आश्रय स्थल पर करने एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों को जी आर(बाढ़ साहाय्य अनुदान) की राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अंचलाधिकारी बहादुरपुर को बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची नहीं भेजने को लेकर भी हिदायत दी तथा अतिशीघ्र सूची भेजने के निर्देश दिए। जिला पशुपालन पदाधिकारी को उन पंचायतों के मवेशियों के लिए तत्काल पशु चारा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

हनुमाननगर में भी अधिकतर इलाके में पानी फैल गया है

अंचलाधिकारी हनुमान नगर ने बताया कि हनुमाननगर में भी अधिकतर इलाके में पानी फैल गया है। जिलाधिकारी ने बाढ़ की स्थिति का अवलोकन कर एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची आज ही प्रपत्र -1 में प्रतिवेदित

करने तथा तत्काल बाढ़ प्रभावित परिवारों का आकलन कर उनको जीआर की राशि मुहैया कराने एवं बाढ़ प्रभावित 10 स्थानों पर सामुदायिक किचेन चलवाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD