spot_img

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब सड़क हादसा रोकने को बनेगा खास प्लान, मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही एफओबी बनाने की होगी शुरुआत, परिवहन और सड़क विभाग को मिली जवाबदेही

spot_img
- Advertisement -

सड़क दुर्घटना कम करने के लिए राज्यभर की व्यस्त सड़कों पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण होगा। इसमें उन इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही एफओबी बनाने की शुरुआत

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर: शादी में आधी रात को हुई फायरिंग, फिर लड़की के मामा की संदिग्ध मौत! हत्या या हादसा?

जहां सड़क पैदल पार करने के क्रम में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। भविष्य में उन स्थानों पर पैदल पार करने के दौरान सड़क दुर्घटना नहीं हो, इसके लिए मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही एफओबी बनाने की शुरुआत कर दी जाएगी।

राज्य में कई ऐसे स्थान हैं जहां लोगों का सड़क पार करना मजबूरी है। ऐसे में नियमित अंतराल पर लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। पैदल पार करने के क्रम में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एफओबी बनेगा। इसके लिए परिवहन विभाग, पथ निर्माण विभाग, एनएचएआई और ग्रामीण कार्य विभाग मिलकर एक सर्वे करेगा।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 1628 करोड़ का भारी-भरकम निवेश, 36 परियोजनाओं को मंजूरी |SIPB में बड़े प्रस्तावों को हरी झंडी

शहरी, अर्धशहरी या ग्रामीण इलाके से स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे या जिलों की अहम सड़कों को पार करने के क्रम में लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो जा रहे हैं।

जान-माल का नुकसान भी हो रहा

तेज गति से गुजरने वाली गाड़ियों की रफ्तार के बीच लोगों को संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है। बीते दिनों हुई समीक्षा बैठक में पाया गया कि गाड़ी से सफर करने वालों के साथ ही पैदल पार करने के क्रम में भी लोग काफी संख्या में सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इससे जान-माल का नुकसान भी हो रहा है।

यहां से होगी शुरूआत

एफओबी के निर्माण की शुरुआत पटना जिले से होगी। इसके बाद राज्य के अन्य जिलों में भी स्थल चिह्नित कर एफओबी बनाया जाएगा। खासकर वैसे जिले जहां 2019 की तुलना में 2020 में सड़क दुर्घटना में वृद्धि हुई है, उन जिलों में एफओबी बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी। नालंदा, जहानाबाद सहित ऐसे जिलों की संख्या 11 है। इसके अलावा रोड सेफ्टी ऑडिट कर दुर्घटना के अन्य कारणों का भी समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Gold Price Fall: सोने की चमक पड़ी फीकी! 3 साल की तेजी खत्म, क्या और सस्ता होगा गोल्ड?

राज्य स्तरीय होने वाले इस सर्वे में यह देखा जाएगा कि किस जिले की कौन सी सड़क पर एफओबी बनाने की तत्काल आवश्यकता है।

इसके बाद कोशिश होगी कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में इन सड़कों पर एफओबी बनाने के लिए डीपीआर बनाई जाए और काम भी इसी वर्ष में पूरा कर लिया जाए। एफओबी का निर्माण इस तरह किया जाएगा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD