spot_img

समस्तीपुर के गैस एजेंसी में दिन दहाड़े लूट, तीन बाइक सवारों ने मैनेजर को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग, मैनेजर की हालत गंभीर दरभंगा रेफर

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर में मुफस्सिल थाना के थाना के शम्भूपट्टी स्थित रसोई गैस एजेंसी में घुस कर बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के साथ ही मैनेजर को गोली मार जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बुधवार को दिनदहाड़े समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभू पट्टी स्थित गिरीश गैस एजेंसी के गोदाम पर बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट की कोशिश की लेकिन अपने इरादे में कामयाब नहीं होने पर अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।

- Advertisement -

दिनदहाड़े अपराधियों ने गैस एजेंसी के गोदाम में लूटपाट की कोशिश की। जब अपराधियों को सफलता नहीं मिली तब ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

 पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है

गोलीबारी में गैस गोदाम के कर्मचारी संजीव कुमार सिंह को दो गोली लग गयी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये।। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

इस दौरान गोदाम के कर्मचारी संजीव कुमार सिंह को दो गोली लगने के बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक घायल शख्स का इलाज समस्तीपुर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।

मैनेजर संजीव कुमार सिंह अकेले बैठे हुए थे

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार गैस एजेंसी में अपराह्न करीब 12 बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और सीधे अंदर घुस गए। उस समय कैश काउंटर पर मैनेजर संजीव कुमार सिंह अकेले बैठे हुए थे।

जानकारी के अनुसार लूटपाट के मकसद से बाइक सवार अपराधी अचानक गैस गोदाम में पहुंचे औऱ लूटपाट की कोशिश करने लगे।लेकिन मौके पर एजेंसी के कर्मियों और स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर अपराधी फायरिंग करने लगे। इसी दौरान एजेंसी के कर्मी को गोली लग गई।

बाद में सभी अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गई है। वही घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

मैनेजर को पेट और बांह में एक एक गोली लगी है। फायरिंग की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। उसके बाद लूट की राशि के साथ सभी अपराधी फरार हो गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी कितनी राशि लूट कर ले गए हैं।

बताया गया हैं कि गोली से जख्मी मैनेजर को पहले सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। बताया गया है कि जख्मी मैनेजर को किसी निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।

इससे पहले भी इसी गैस एजेंसी में लूट की घटना को अंजाम  दिया गया था। जिले में हो रहे लगातार आपराधिक घटनाओं से इलाके के लोग सकते में हैं।

कुछ दिन पहले ही दलसिंहसराय में सुधा एजेंसी पर हुए डबल मर्डर और लूट मामले में पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। वहीं आज इस  वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को एक बार फिर से चुनौती दे दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD