back to top
31 अक्टूबर, 2024
spot_img

बूढ़ी गंडक नदी में मछली पकड़ने के जाल में फंसा अजीब जानवर, देखने को जुटी भीड़

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

गंगा और बूढ़ी गंडक नदी के बढ़ रहे जलस्तर के कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर विभिन्न किस्म के जीव-जंतु भी आ रहे हैं। बाढ़ग्रस्त इलाके के आसपास विषधर सांपों की संख्या जहां काफी बढ़ी हुई है।

मगरमच्छ टाइप का एक अजीबो गरीब जानवर फंस गया

वहीं कई अलग-अलग प्रकार के जानवर भी आ रहे हैं। गुरुवार को भी बूढ़ी गंडक नदी में मछुआरों के लगाए गए जाल में मगरमच्छ टाइप का एक अजीबो गरीब जानवर फंस गया है।

बेगूसराय में मछली पकड़ने के जाल में अजीब तरह के इस जानवर के फंसने की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं, वन विभाग को भी सूचना दिया गया है।

घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव के समीप की है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि अन्य दिनों की तरह मछुआरों ने बूढ़ी गंडक नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था।

गुरुवार को जब मछुआरे नदी से जाल निकालने गए तो उसमें मगरमच्छ जैसा दिखने वाला अजीब जानवर फंस गया था। चार-पांच मछुआरों के सहयोग से किसी तरह से जाल में ही लपेट कर उसे पानी से बाहर निकाला गया तथा विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई है।

जानवर को देखने जुटे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कुछ लोग इसे विलुप्त प्रजाति का मगरमच्छ बता रहे हैं तो कुछ लोग अन्य जानवर।

लोगों का कहना है कि पहाड़ी इलाके में लगातार हो रही बारिश का पानी बूढ़ी गंडक में आ रहा है और पानी के सैलाब में ही बहकर पहाड़ी इलाके का

यह अजीब जानवर यहां तक पहुंच गया। दूसरी ओर एक बार फिर गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से दियारा एवं आसपास के इलाकों में सांपों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग रात भर जगकर परिवार की रक्षा कर रहे हैं।

जरूर पढ़ें

दहेज हत्या पर Darbhanga Court का बड़ा फैसला — पत्नी को केरोसिन डालकर जलाने वाले सिंटू साह को 10 साल का कारावास

दरभंगा। अपर सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत ने दहेज हत्या के मामले...

Darbhanga के Kusheshwar Asthan में CM Nitish Kumar को किस बात पर आई हंसी? जनता का सीधा सवाल — ‘सड़क’ ‘कब’ बनेगी? तो…

कुशेश्वरस्थान। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 78 कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा क्षेत्र...

Darbhanga में चाय नाश्ता के बाद दिखाई दबंगई, महिला दुकानदार को पीटा, कपड़े फाड़ी, परिजनों को कूटा

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के बलिया गांव में सुबह-सुबह चाय-नाश्ता के पैसे मांगने...

Darbhanga के बिरौल में शिक्षक दंपती पर फायरिंग, पत्नी घायल, बदमाशों की तलाश में जुटी Darbhanga Police, जानिए क्या है पूरा मामला

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुआरी गांव में बुधवार की रात उस...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें