spot_img

Railway News : जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का बदला रूट, भागलपुर-जयनगर स्पेशल ट्रेन रहेंगी रद, गोमती नगर-जयपुर स्पेशल ट्रेन में आठ सितंबर से लगेंगे अतिरिक्त कोच

spot_img
- Advertisement -

लखनऊ। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 09716 गोमती नगर-जयपुर स्पेशल ट्रेन में आठ सितम्बर से लखनऊ से द्वितीय शयनयान श्रेणी एक कोच लगाएगा। (Railway News) इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

- Advertisement -

जयपुर से 07 सितम्बर को द्वितीय शयनयान श्रेणी का एक कोच लगेगा

- Advertisement -

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए 09716 गोमती नगर-जयपुर स्पेशल ट्रेन में आठ सितम्बर से लखनऊ से द्वितीय शयनयान श्रेणी एक कोच लगाया जाएगा। इसी तरह से 09715 जयपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में जयपुर से 07 सितम्बर को द्वितीय शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।

- Advertisement -

इससे अप-डाउन दोनों तरफ के यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी। इस स्पेशल ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें कन्फर्म टिकट पर ही यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।

बिहार में बारिश की वजह से आयी बाढ़ से कई ट्रेनें प्रभावित
रेलवे प्रशासन ने दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर हायाघाट और थलवारा स्टेशन के बीच बारिश की वजह से आई बाढ़ से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। सोमवार को भी 05549 जयनगर-पटना स्पेशल सहित कई लोकल ट्रेनें रद्द हैं, जबकि मंगलवार को 05553 भागलपुर-जयनगर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।

इसके अलावा जयनगर से मंगलवार को प्रस्थान करने वाली 04649 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन जयनगर के बदले समस्तीपुर से अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगी। जयनगर से सात सितम्बर को प्रस्थान करने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन जयनगर के बदले मुजफ्फरपुर से अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगी। जयनगर से मंगलवार को प्रस्थान करने वाली 01062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन जयनगर के बदले मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

श्रावणी मेला से पहले रेलवे का मास्टरप्लान: भागलपुर में शंटिंग लाइन, सुल्तानगंज में 5 मिनट ज्यादा रुकेंगी ट्रेनें, जानें आपको क्या फायदा?

Shravani Mela Bihar: श्रावणी मेला से पहले बिहार में रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भागलपुर स्टेशन पर शंटिंग लाइन का काम जुलाई तक पूरा होगा, सुल्तानगंज में ट्रेनों का ठहराव 5 मिनट#ShravaniMelaBihar,#BhagalpurRailway,#SultanganjStation

भागलपुर में जलजमाव से मिलेगा छुटकारा? नगर निगम ने दिए 24 घंटे में समाधान के कड़े निर्देश!

Bhagalpur News: भागलपुर में जलजमाव और निर्माणाधीन पुलों के कार्यों में लापरवाही पर नगर निगम सख्त हो गया है। नगर आयुक्त ने रेलवे और पुल निर्माण निगम को 24 घंटे में समस्या सुलझान#BhagalpurNews,#BhagalpurWaterlogging,#BiharDevelopment

भागलपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अब नशे के खिलाफ न्यायपालिका भी मैदान में! जानें क्या ली शपथ?

Bhagalpur Drug Awareness: भागलपुर व्यवहार न्यायालय में विश्व मादक द्रव्य निषेध दिवस पर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मियों ने नशे से दूर रहने व समाज को जागरूक करन#BhagalpurNews,#DrugFreeBihar,#NashaMukti

दरभंगा में मोहर्रम पर खून-खराबा! अखाड़ा के पास गोलीबारी, एक की मौत, पुलिसवाले को भी लगी गोली

Darbhanga Crime: दरभंगा में मोहर्रम के दौरान अखाड़ा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गोलीबारी में एक अपराधी की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि पटना में तैनात सहायक दारोगा#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MuharramViolence