spot_img

एनएच 57…अंदर से कोई बाहर ना जा सके

spot_img
- Advertisement -

एनएच 57…अंदर से कोई बाहर ना जा सके

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका संयुक्त मोर्चा आशा कर्मी, बिहार राज्य रसोइया संघ कर्मियों ने बुधवार को एनएच 57 को मब्बी पर जाम कर दिया। इस बंद में विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले, माकपा मजदूर संगठन सहित विभिन्न जन संगठन सहित विभिन्न तबके के लोगों ने समर्थन किया। जाम का नेतृत्व भाकपा माले किसान नेता सीवन यादव व माकपा के जिला कमेटी सदस्य सह पंचायत समिति सदस्य दिलीप भगत ने किया। एनएच 57 पर मब्बी के निकट घंटों जाम रहा। जाम दस बजे से बारह बजे तक रहा। बंद के तहत आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बिहार राज्य रसोइया संघ ने मब्बी को जाम करते हुए केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाते मांगों जिसमें तीन हजार रुपए में दम नहीं अठारह हजार से कम नहीं। बंद का नेतृत्व करते हुए माकपा नेता दिलीप भगत ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, बिहार राज्य रसोइया संघ की मांग जायज है। इनकी मांग को केंद्र व राज्य सरकार को पूरा करना होगा। मांग जब तक पूरा नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।

- Advertisement -

एनएच 57…अंदर से कोई बाहर ना जा सके

- Advertisement -

नीतीश मोदी सरकार को गद्दी से जाना होगा। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष सीवन यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में विधायक, सांसद, मंत्री का वेतन में निरंतर वृद्धि कर लाखों लाख रुपए कर दिए गए हैं पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, रसोइया कर्मियों को उचित मजदूरी तक ये सरकार देने में आना कानी कर रही है। ऐसे सरकार को 2019 के लोकसभा चुनाव में यही आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बिहार राज्य रसोइया संघ कर्मी गद्दी खाली कराने का काम करेगी। यह निर्लज्ज सरकार है आम जनता से वादा किया और अभी अपने वायदा से भाग रही है। भाकपा माले प्रखंड कमेटी सदस्य पप्पू कुमार पासवान ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार, बिहार के निकम्मी नीतीश सरकार जनताओं को ठगने का काम किया है। आने वाले चुनाव में छात्र, नौजवान, तमाम ठेका कर्मी केंद्र के मोदी सरकार व बिहार की निकम्मी नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। सभा को मदन कुमार मंडल, अमित पासवान, उमेश राम, बालबोध साह, पश्चिमी भाकपा माले लोकल सचिव शीला देवी, रामकुमार यादव, आंगनबाड़ी सेविका अनिता मिश्रा, चन्दा देवी, अमेरिका देवी, मीरा कुमारी, प्रेमलता सिंह, अमिर्कला देवी, पूनम देवी ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Railway Station छठ पूजा से पहले भागलपुर में रेलवे का बड़ा तोहफा ….मॉड्यूलर वेटिंग हॉल ! यात्रियों की भीड़ होगी नियंत्रित, मिलेगी राहत

Bhagalpur Railway Station: पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक की मंजूरी के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मॉड्यूलर वेटिंग हॉल का निर्माण कार्य शुरू होगा। छठ पूजा से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है,#BhagalpurRailwayStation,#ChhathPuja,#BiharRailNews

Bihar Politics तेजस्वी यादव पर JDU का तीखा वार: ‘पहले घर संभालें, यूरोप घूम कर आएं’ | पढ़िए – AK-47 – 10 हजार रोजगार...

Tejashwi Yadav: जेडीयू विधायक श्याम रजक ने तेजस्वी यादव पर AK-47 फायरिंग और सरकारी खजाना खाली होने के आरोपों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी को यूरोप घूमने की सलाह दी।#ShyamRajak,#TejashwiYadav,#BiharPolitics

Darbhanga Muder शादी वाले घर के पास मिली दिलशाद अली की लाश! चाकू से गोदा, हैंडपंप के हत्थे से सिर पर वार, देवरी गांव...

Ghanshyampur Murder: दरभंगा के घनश्यामपुर में एक शादी समारोह से ठीक पहले मातम पसर गया। 22 वर्षीय युवक मोहम्मद दिलशाद अली का शव शादी वाले घर के पास मिला।#BiharCrime,#GhanshyampurMurder,#DarbhangaNews

कचरे से गंगा किनारे बनेगी बिहार की शान! पटना में बन रहा 15 करोड़ का अनोखा 38 कलाकृतियों से सजा ‘वेस्ट टू वंडर’...

Waste to Wonder Park Patna: पटना में गंगा किनारे 'वेस्ट टू वंडर' पार्क लगभग 90% पूरा हो चुका है। 15 करोड़ की लागत से बन रहा यह पार्क अनुपयोगी वस्तुओं से बिहार की कला, संस्कृति और इतिहास को#WasteToWonderPark,#PatnaNews,#BiharTourism