spot_img

राजस्थान से मोतिहारी जा रही महिला के साथ पटना में 4 साल के बच्चे के साथ सामने सामूहिक दुष्कर्म, नकदी समेत मोबाइल, आभूषण भी लूटे, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बिहार की राजधानी पटना एकबार फिर शर्मसार हुआ है। यहां राजस्थान के कोटा से पटना होते मोतिहारी जा रही एक महिला के साथ उसके बच्चे के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए उसके सारे सामान लूट लिए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मामले को पहले दबा देने की भरपूर कोशिश

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार! 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में वरीय अधिकारी को 90 दिन का अल्टीमेटम

जानकारी के अनुसार, महिला को उसके छोटे से बच्चे के सामने ही अपराधियों ने नशा खिलाकर पहले अर्धबेहोश किया फिर सारे सामान वहां 20 हज़ार नकद, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिए।

पीड़िता के बयान पर फतुहा थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

पुलिस ने अर्ध बेहोशी की हालत में बरामद किया। थाना पहुंचने के बाद पीड़िता ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इस मामले को पहले दबा देने की भरपूर कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मौसम का 'अजीब' मिजाज! लू और आंधी-बारिश ने एक साथ किया Knock Knock, जानें अपने शहर का हाल

लेकिन फतुहा थाने में प्राथमिकी दर्ज हो जाने के बाद मामला उजागर हुआ। महिला से पूछताछ के आधार पर फतुहा पुलिस में दरियापुर-उसफ़ा निवासी पंकज कुमार और सोतीचक निवासी सोनू उर्फ विमल कुमार नामक दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों की पहचान हुई है जो फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। इस मामले में पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारी बोलने से बच रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता राजस्थान के कोटा में अपने पति के साथ रहती है। उसका पैतृक घर मोतिहारी में है। पैतृक घर जाने के लिए वह कोटा से पटना आई थी। महिला कोटा से अपने 4 साल के बच्चे को लेकर मोतिहारी के लिए निकली थी। शाम को पटना स्टेशन पहुंची। स्टेशन के बाहर ऑटो चालक के रूप में नशा खुरानी गिरोह ने उसे अपना शिकार बना लिया।

यह भी पढ़ें:  पटना के मकान मालिकों को झटका! 15% बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, क्या 30 जून तक मिलेगी छूट?

ऑटो में उसके साथ गिरोह के कुछ गुर्गे सवार हो गए। रास्ते में उसे नशा खिलाकर नर्वस कर दिया। अपराधी उसे गौरीचक थाना क्षेत्र के सुडीहा में एक गोदाम में ले गए। वहां 20 हज़ार नगद, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया।

गुर्गों ने वहीं सुनसान गोदाम में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। और फिर लाकर उसे फतुहा फोरलेन पर ओवरब्रिज के पास बच्चे के साथ छोड़ दिया। कई घंटों तक महिला वहीं पड़ी रही। बाद में स्थानीय लोगों ने संज्ञान लेकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में दहलाने वाली वारदात: 3 मंजिला छत से कूदा युवक- मौत, 5 साल से था महिला के साथ, अब उठे ये सवाल!

Bhagalpur Suicide: भागलपुर में एक युवक ने 3 मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह 5 साल से पड़ोस की महिला के साथ रह रहा था। परिजनों ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पुलिस जांच#BhagalpurSuicide,#BiharCrime,#PoliceInvestigation

भागलपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षकों का ‘थाली-चम्मच’ प्रदर्शन, बोले- ‘सैलरी नहीं मिली तो भीख मांगेंगे’

Bhagalpur University Protest: भागलपुर विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों ने थाली-चम्मच बजाकर प्रदर्शन किया। 70 शिक्षकों को 11 महीने से वेतन नहीं मिला है और उन्हें सेवा से भी हटा दिया गया है। श#BhagalpurNews,#TMBUProtest,#GuestTeachers

श्रावणी मेला 2026: कांवड़ियों की यात्रा होगी आसान, सुल्तानगंज स्टेशन पर 15 जुलाई तक मिलेंगी ये खास सुविधाएं!

Bihar Shravani Mela: मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने 15 जुलाई तक सभी व्#ShravaniMela,#SultanganjNews,#BiharRailways

दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का ‘पावर मार्च’, DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

Darbhanga Muharram: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए दरभंगा जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम और एसएसपी ने व्यापक फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया।#DarbhangaMuharram,#BiharPolice,#LawAndOrder