spot_img

योजनाओं में अधिकारी कर रहे मनमानी, विरोध में नौ घंटे तक महाजाम

spot_img
- Advertisement -

योजनाओं में अधिकारी कर रहे मनमानी, विरोध में नौ घंटे तक महाजाम

- Advertisement -

लहेरियासराय, देशज टाइम्स संवाददाता। धनौली पंचायत में अराजकता चरम पर है। योजनाओं में लूट मची है। लाभुक हलकान हैं। इसके खिलाफ शुक्रवार को पीड़ितों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य सड़क के बघड़ा गांव में धनौली पंचायत की विभिन्न योजनाओं में बरती जा रही अनियमितता के खिलाफ में जमकर नारेबाजी करते हुए नौ घंटे तक सड़क को जाम रखा। इससे सड़क पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि धनौली पंचायत की हर घर नल का जल योजना, मनरेगा, पंचम वित्त आयोग, शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं में मुखिया व संबंधित अन्य पदाधिकारी अराजकता मचाए हुए हैं। मनमानी चरम पर है। गड़बड़ी व अवैध वसूली हो रही है। इसके विरोध में सुबह आठ बजे ही ग्रामीण आंदोलनकारियों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया। वैसे जानकारी मिलते ही स्थानीय पदाधिकारी पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच गए लेकिन लोगों के आक्रोश के आगे उनकी एक ना चली। भीड़ को देखकर प्रशासन शांत रहना ही मुनासिब समझा। शाम पांच बजे जाकर बीडीओ भगवान झा व सीओ विमल कुमार कर्ण पहुंचे। गड़बड़ियों की एक सप्ताह के अंदर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया जिसके बाद जाम हटा। योजनाओं में अधिकारी कर रहे मनमानी, विरोध में नौ घंटे तक महाजाम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मधुबनी में अब जर्जर – अतिक्रमित स्वास्थ्य उपकेंद्र को मिलेगी बदहाली से आजादी ! चहुटा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मिलेगा नया भवन|...

Bihar Health Centre: मधुबनी के बिस्फी प्रखंड की चहुटा पंचायत में बदहाल स्वास्थ्य उपकेंद्र की जगह अब नया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवन बनेगा। जेडीयू नेता संजय कुमार झा की पहल पर डीएम ने#BiharHealth,#MadhubaniNews,#SanjayKumarJha

Madhubani PMDDKY मधुबनी फिर बना झकास – बड़ी खबर: PMDDKY में मधुबनी ने मारी बाजी, देश में 7वें नंबर पर पहुंचा बिहार का यह...

Madhubani PMDDKY: मधुबनी जिले ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) की जुलाई 2026 की राष्ट्रीय रैंकिंग में 7वाँ स्थान हासिल कर देश के शीर्ष 10 जिलों में जगह बनाई है। यह उप#MadhubaniNews,#PMDDKY,#BiharAgriculture

बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी!नई परियोजनाओं और सहकारिता नीति का बड़ा ऐलान, बदल जाएगी आपकी किस्मत – पैक्स बनेंगे ग्रामीण सेवाओं के...

Bihar Cooperative Policy: बिहार सरकार ने किसानों के लिए नई सहकारिता नीति 2026 लागू की है। इसके तहत मधुबनी और दरभंगा में नई चीनी मिलें लगेंगी। पैक्स को कॉमन सर्विस सेंटर बनाया जाएगा, जिसस#BiharCooperativePolicy,#BiharFarmers,#RamkripalYadav

Bihar Education सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब 15 अगस्त से रात 11 बजे तक मिलेगी ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा, जानें...

Bihar Education: बिहार के सरकारी स्कूली छात्रों को अब रात 11 बजे तक ऑनलाइन शैक्षणिक सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेस' पहल की घोषणा की है, जिस#BiharEducation,#OnlineClasses,#SamratChoudhary