spot_img

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर का आह्वान, आइए तीस को शक्ति केंद्र सम्मेलन में झंझारपुर

spot_img
- Advertisement -

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर का आह्वान, आइए तीस को शक्ति केंद्र सम्मेलन में झंझारपुर

- Advertisement -

बहेड़ी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी गोपाल जी ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर तेजी से अग्रदूत बना है। दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी के शासन काल व नेतृत्व वाली सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं ने पूरे देश ही नहीं संपूर्ण विश्व का ध्यान खींचा है। अब बारी हमारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते कहा आप घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धि हर जन तक पहुंचाएं जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति को इसका लाभ मिले।

- Advertisement -

श्री ठाकुर ने जोर देते कहा कि महज सौ दिनों में मोदी सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के माध्यम से छह लाख 85 हजार लोगों को इसका लाभ मिला है जिसकी चर्चा देश नहीं पूरे विश्व में हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी श्री ठाकुर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला परिसर में भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

- Advertisement -

बैठक में  श्री ठाकुर ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ताओं को देते बताया, तीस जनवरी को झंझारपुर में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आप सब आगे आएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से भाजपा के सबसे सफल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की ताकि उनके असीमित ऊर्जा व कुशल नेतृत्व से फिर से 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनें। साथ ही मजबूर सरकार बनाने वालों को मजबूत सरकार के रूप में करारा जवाब मिले। बैठक में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ,जिला परिषद सदस्य गोपाल भगत, विधानसभा विस्तारक नंदकिशोर झा, वकील लाल देव, चंद्रेश, विमल झा, राजा, छोटू, गुड्डू, अंशु चौधरी, रमेश झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर का आह्वान, आइए तीस को शक्ति केंद्र सम्मेलन में झंझारपुर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Railway Station छठ पूजा से पहले भागलपुर में रेलवे का बड़ा तोहफा ….मॉड्यूलर वेटिंग हॉल ! यात्रियों की भीड़ होगी नियंत्रित, मिलेगी राहत

Bhagalpur Railway Station: पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक की मंजूरी के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मॉड्यूलर वेटिंग हॉल का निर्माण कार्य शुरू होगा। छठ पूजा से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है,#BhagalpurRailwayStation,#ChhathPuja,#BiharRailNews

Bihar Politics तेजस्वी यादव पर JDU का तीखा वार: ‘पहले घर संभालें, यूरोप घूम कर आएं’ | पढ़िए – AK-47 – 10 हजार रोजगार...

Tejashwi Yadav: जेडीयू विधायक श्याम रजक ने तेजस्वी यादव पर AK-47 फायरिंग और सरकारी खजाना खाली होने के आरोपों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी को यूरोप घूमने की सलाह दी।#ShyamRajak,#TejashwiYadav,#BiharPolitics

Darbhanga Muder शादी वाले घर के पास मिली दिलशाद अली की लाश! चाकू से गोदा, हैंडपंप के हत्थे से सिर पर वार, देवरी गांव...

Ghanshyampur Murder: दरभंगा के घनश्यामपुर में एक शादी समारोह से ठीक पहले मातम पसर गया। 22 वर्षीय युवक मोहम्मद दिलशाद अली का शव शादी वाले घर के पास मिला।#BiharCrime,#GhanshyampurMurder,#DarbhangaNews

कचरे से गंगा किनारे बनेगी बिहार की शान! पटना में बन रहा 15 करोड़ का अनोखा 38 कलाकृतियों से सजा ‘वेस्ट टू वंडर’...

Waste to Wonder Park Patna: पटना में गंगा किनारे 'वेस्ट टू वंडर' पार्क लगभग 90% पूरा हो चुका है। 15 करोड़ की लागत से बन रहा यह पार्क अनुपयोगी वस्तुओं से बिहार की कला, संस्कृति और इतिहास को#WasteToWonderPark,#PatnaNews,#BiharTourism