spot_img

बेनीपुर में खसरे का कहर, कई गंभीर, उपचार नदारद, हाहाकार

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय इलाकों में खसरे का प्रकोप जानलेवा हो चुका है। बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से महज कुछ ही दूरी पर नगर परिषद् वार्ड छह के मोहम्मदपुर काजियाना मोहल्ले में दर्जनों बच्चे इसकी चपेट में हैं। मोहमदपुर के मो. एहसान की पत्नी ने सात वर्षीय पुत्र मो. इरशाद, पीर अंजुमन काकरी की चार वर्षीय पुत्री शगुफ्ता परवीन, मो. जाहिद के आठ वर्षीय पुत्र मो. शाहिद, मो. सादिक के पांच वर्षीय पुत्र मो. राशिद सहित पूरे मुहल्ले में एक दर्जन से अधिक बच्चे चार दिनों के अंदर खेसरे से ग्रसित हैं।

- Advertisement -

इस दौरान शगुफ्ता परवीन की मां, राशिद के पिता मो. सादिक सहित कई लोगों ने बताया कि चार दिनों में ही बच्चों की स्थिति नाजुक हो गया है। जानकारी के तीन दिन बाद मंगलवार को एक चिकित्सक मोहल्ले में आकर सभी बच्चों की जांच किया लेकिन कोई दवा नहीं दिया। वहीं बहेड़ा पीएचसी प्रभारी डॉ. अमरनाथ झा ने बताया कि कुछ बच्चों को बीमार पड़ने की जानकारी मिलने पर डॉ. एजाज के नेतृत्व में चिकित्सा व कर्मियों का दल वहां भेजा गया था। कुछ बच्चे को खसरा हो गया हैं। वहां टीकाकरण करने का आदेश दिया गया है। जांच दल में डॉ. एजाज के अलावे प्रबंधक राजीव रंजन, एमएनई राजीव कुमार झा के अलावे दो मॉनिटर शामिल थे।बेनीपुर में खसरे का कहर, कई गंभीर, उपचार नदारद, हाहाकार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में SSP जगुनाथ रेड्डी का बड़ा फैसला: अब अपराधियों की खैर नहीं! पुलिस हुई एक्शन मोड में | पढ़िए – अपराध कर्मियों की...

Darbhanga Police: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने 13 अगस्त 2026 को सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए। शराब, संपत्ति अपराध और लंबित वारंट#DarbhangaPolice,#BiharCrime,#SSPMeeting

स्कूल से निकाले गए छात्र के लिए बड़ी खबर! पटना हाई कोर्ट ने डॉन बॉस्को एकेडमी को दिया झटका, जानें क्यों?

Patna News: पटना हाई कोर्ट ने डॉन बॉस्को एकेडमी के नौवीं कक्षा के छात्र के निष्कासन को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि स्कूल ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं#PatnaHighCourt,#StudentRights,#BiharEducation

Darbhanga Cyber Fraud आपके अकाउंट से उड़े पैसे, दरभंगा पुलिस ने 24 घंटे में वापस दिलाए ₹ 1 लाख! ठगों को सीधे करारा जवाब

Darbhanga Cyber Fraud: दरभंगा में साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। ठगों द्वारा उड़ाई गई 1 लाख 7 हजार 680 रुपये की पूरी रकम वापस करा#DarbhangaNews,#CyberFraudRefund,#BiharPolice

दरभंगा के युवक की पश्चिम बंगाल में संदिग्ध मौत ! दस दिन पहले मखाना फोड़ने के काम से गया – लौटी पोस्टमार्टम वाली लाश...

Bihar youth death West Bengal: पश्चिम बंगाल में बिहार के एक युवक साजन पासवान की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने इसे संबंधित थाने को भेजा है।#BiharNews,#WestBengalCrime,#Benipur