spot_img

भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार के साथ पिस्तौल, गोली, छेनी, रेती, बैरल लोहा,वर्मा, सुम्मी, पिलास, पेचकश, मशीन समेत अन्य उपकरण बरामद,एक गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार के साथ पिस्तौल, गोली, छेनी, रेती, बैरल लोहा,वर्मा, सुम्मी, पिलास, पेचकश, मशीन समेत अन्य उपकरण बरामद किया है। वहीं, एक व्यक्ति मो.साहेब को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रविवार को गोराडीह थाना अन्तर्गत कहरपुर गांव में मो. साहेब के घर से अवैध रूप से हथियार बनाते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन स्थानीय पुलिस ने किया है।

- Advertisement -

यह जानकारी एक प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी ने दी और बताया कि इस दौरान मो० साहेब को गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में पता करने पर पता चला कि उक्त अभियुक्त को वर्ष 2015 में भी मिनीगन फैक्ट्री में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिस संबंध में सबौर थाना में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही लोदीपुर थाना में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर का लाल बना केरल का बॉस! IAS विश्वनाथ सिन्हा बने मुख्य सचिव, बिहार में जश्न, जानिए भागलपुर से केरल तक का सफर

उन्होंने बताया कि इस दौरान देशी पिस्तौल 01, 315 बोर का गोली 03, देशी पिस्तौल वाला बॉडी 05, लोहे का छेनी 04, आरी पत्ती फ्रेम लगा हुआ 01, देशी पिस्तौल बनने में उपयोग में लाने वाला रेती 01, देशी पिस्तौल का बैरल लोहा का 02, वर्मा 01, लोहे का सुम्मी 2, सरसी 01, पिलास 01, हथौड़ी 02, पेचकश 01, पिस्तौल बनाने में उपयोग किया

यह भी पढ़ें:  आपातकाल के 50 साल पूरे: बिहार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने भागलपुर से नई पीढ़ी को क्यों दी ये चेतावनी?

जाने वाला हेण्ड ड्रील 01, बिजली पर चलने वाला ग्रेण्डर मशीन 01, पिस्तौल बनाने में छेद करने वाला विभिन्न प्रकार का वर्मा 06, पिस्तौल बनाने के उपयोग में लाया जाने वाला काठ का कसा हुआ लोहा का बेट 01 और एक लोहे का लिहाय बरामद किया गया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष गोराडीह आशुतोष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, बिनोद कुमार, सिपाही अजीत कुमार, विश्वनाथ पासवान आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर के युवाओं के लिए बंपर मौका! इस योजना से 227 को मिली नौकरी, 270 को मिलेगा प्रशिक्षण

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जेब होंगी ढ़ीली : पासपोर्ट बनवाने वालों को बड़ा झटका! लागू होंगे नए नियम, जानें कब से देने होंगे Passport बनबाने के ज्यादा पैसे?

Passport Fee Hike: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। अब सामान्य और तत्काल पासपोर्ट के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।#PassportFee,#PassportRules,#MEAIndia

बिहार में जमीन खरीदना हुआ बहुत महंगा! रजिस्ट्री शुल्क दोगुना, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने नए सर्किल रेट लागू किए हैं, जिससे शहरी इलाकों में रजिस्ट्री शुल्क दोगुना और ग्रामीण क्षेत्रों में 60% ब#BiharLandRegistry,#CircleRateBihar,#BiharNews

बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई में आएगा BPSC शिक्षक भर्ती का अधियाचन, 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की है। ट्रांसफर प्रक्रिया खत्म होते ही जुलाई के मध्य तक BPSC को रिक्तियों का अधियाचन भे#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#MithileshTiwari

भोजपुर एनकाउंटर में बड़ा मोड़! अब पिता-भाई नहीं होंगे आरोपी, पुलिस के इस फैसले से परिवार को मिली राहत, जानिए क्यों हटा FIR से...

Bhojpur Encounter News: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट। 17 जून को हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दर्ज प्राथमिकी से मृतक भारत तिवारी के पिता और भा#BhojpurEncounter,#BiharPoliceFiring,#BharatTiwariCase