भागलपुर (Bhagalpur) से जेडीयू सांसद अजय मंडल (JDU MP Ajay Mandal) बुरी तरह भ्रष्टाचार (corruption) की जद में हैं। उनपर अधिकारियों से वसूली, ठेकेदारों से वसूली, धमकी, गाली-गलौच, अभद्र भाषा का प्रयोग करने का ठिकरा फूटा है।

यह ठिकरा कोई और नहीं बल्कि सुशासनस की सरकार के एक इंजीनियर रामाशीष प्रसाद ने यह तमंगा जड़ा है। हद यह, यह तमंगा देने के बाद खुद इंजीनियर ने व्यवस्था से नाराज होकर इस्तीफा भी सौंप दिया है। इस पूरे प्रकरण से नीतीश और जदयू बैकफुट पर हैं। पढ़िए पूरी खबर
बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता रामाशीष प्रसाद ने भागलपुर सांसद अजय मंडल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, गाली गलौज करने, ठेकेदार से पैसा वसूल करने सहित कई संगीन आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की बात कही है। कार्यपालक अभियंता का इस मामले में एक वीडियो भी आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रामाशीष प्रसाद नवगछिया में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता हैं। रामाशीष प्रसाद के मुताबिक 20 साल से जो काम क्षेत्र में नहीं हुआ था वह काम उन्होंने करवाया। लेकिन इसके बावजूद सांसद उन्हें लगातार जलील कर रहे हैं। अपने विभाग को इस्तीफा भेजने का फैसला किया है। इंजीनियर रामाशीष प्रसाद के मुताबिक सांसद ने उन्हें ऐसी परिस्थिति में सम्मान खोकर अपना फर्ज निभा सकते। आरोप लगाने वाले इंजीनियर ने कहा है कि उन्होंने सांसद के बारे में अपने अधिकारियों को भी बताया है और अब ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को अपना इस्तीफा भेज रहे हैं।
हालांकि सांसद ने आरोपों से इनकार किया है। कार्यपालक अभियंता रामाशीष प्रसाद ने बताया कि 20 साल से जो काम नहीं हो रहा था, वह कार्य मैंने करवाया है। इसके बाद सांसद लगातार जलील कर रहे हैं।
सांसद ने कहा है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। सांसद अजय मंडल ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि कई बार सड़क को लेकर शिकायत मिलती है। ऐसे में जांच की जाती है इन्हीं बातों से घबराकर कोई मुझपर आरोप लगा रहा है।
संसद ने एक सड़क के विषय मे मुझसे शिकायत की तो मैंने सड़क का नाम पूछा। इस पर सांसद ने मुझे फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां दीं। ऐसी परिस्थिति में अपना सम्मान खोकर मैं काम नहीं कर सकता हूं। मैं आरडीडब्लू विभाग के सचिव को अपना इस्तीफा भेज रहा हूं। अभियंता ने कहा कि सांसद ने पूरे भागलपुर के अभियंता को परेशान कर रखा है।
अजय मंडल के मुताबिक स्पीकर से शिकायत करने के बाद जांच टीम सैदपुर विशनपुर सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंची थी। सड़क की क्वालिटी संतोषजनक नहीं थी। इसको लेकर कार्यपालक अभियंता से ग्रामीणों ने भी शिकायत की थी। इंजीनियर इस मामले में चोरी पकड़े जाने के बाद सीनाजोरी कर रहे हैं।
सबकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष को करते हैं। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि ठेकेदार से कमीशन वसूल कर पहुंचाने की बात की जा रही है। सबको बुलाकर कमीशन की मांग की जा रही है। मैं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी कहूंगा कि सांसद अजय मंडल की भी जांच की जाए। इनका और इनके गुर्गे की भी मोबाइल जांच हो। उन्होंने कहा कि कार्यालय से भी इनकी कर्मियों के द्वारा रुपए की मांग की जाती है। मैं अब बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं परेशान हो गया हूं मैं अपने पद से त्यागपत्र दे रहा हूं।
भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल ने सभी आरोपों को गलत बताया। सांसद ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत करने के बाद उड़नदस्ता दल जांच कर रहा है। इसी क्रम में सैदपुर-विशनपुर सड़क गये गये तो वहां निर्माण कार्य चल रहा था। सड़क की गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं देखा गया।
भारी की जगह हल्का रोलर चलाया जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गयी कि पत्थर के डस्ट की जगह मिट्टी दी जा रही है। उस पर पानी देने से लोग गिर रहे हैं। ग्रामीणों के बीच कार्यपालक अभियंता से इसकी शिकायत की तो उन्होंने वाट्सअप पर जानकारी मांगी। इंजीनियर को अच्छी तरह से बात करने को कहा तो कहने लगा कि क्या कीजिएगा, जो करना है कर लीजिए।

















