spot_img

स्टेनगन, 32 बोर की कई पिस्टल, छह मेगेजिन, 5 मोबाइल के साथ Uttar Pradesh में Anti Terrorist Squad के हत्थे चढ़े Bihar के दो युवक, सफेदपोश से जुड़े हैं तार

spot_img
- Advertisement -

बिहार यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र से यूपी के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने एक गुप्त सूचना के तहत बक्सर (बिहार) के दो युवको को बीती रात यूपी के मडुवाडीह और हापुड़ इलाके से गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

इन हथियार तस्करों से एक नाइन एमएम के स्टेनगन, 32 बोर की तीन पिस्टल, छह मेगेजिन, पांच मोबाइल फोन एवं चौदह हजार रुपये बरामद किये गये है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है। अतः यूपी आतंकवाद निरोधी दस्ते के अधिकारी अभी कुछ भी बताने से गुरेज कर रहे हैं।

- Advertisement -

गिरफ्तार हथियार तस्कर बक्सर जिले के अदौगिक थाना के दलसागर गांव निवासी दिनेश कुमार और बक्सर के ही धनसोई थाने के गोदौरा ग्राम निवासी रितेश पाण्डेय हैं। बक्सर के अलावा हथियार तस्कर अंकित कुमार एवं सत्यम कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों ही तस्कर दिल्ली वजीरपुर के रहने वाले हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhojpuri Gaana News: यूट्यूब पर छाया बॉलीवुड के 'किया किया' का देसी वर्जन - 'साथ छूटी ना बलमवा', आपने सुना क्या देखिए VIDEO?

गिरफ्तार हथियार तस्करों ने आतंकवाद निरोधी दस्ते के समक्ष यह स्वीकार किया है कि मध्यप्रदेश के कई अलग अलग जगहों से सस्ते दामों पर हथियारों को खरीद कर बिहार, यूपी ,झारखंड और दिल्ली आदि जगहों पर उची कीमतों पर हथियारों को बेचने का काम करते हैं। बिहार के मुंगेर और नेपाल के कुछ जगहों पर इनका नेटवर्क सक्रिय है।

बक्सर जिले के इन हथियार तस्करों की गिरफ्तारी पर बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बक्सर की पुलिस ने भी हथियार तस्करों के नेटवर्क को लेकर यूपी पुलिस के परामर्श के बाद हथियार रैकेटो से जुडी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की है।

घटना के संदर्भ में यूपी आतंकवाद निरोधी दस्ते से जुड़े अधिकारियों ने बताया की कुछ दिनों से अनवरत यह सूचना मिल रही थी कि बिहार (बक्सर )समेत कुछ अन्य जगहों के युवक बड़े पैमाने पर देश के विभिन्न राज्यों में हथियार तस्करी के कामो को अंजाम दे रहे हैं।

हथियार तस्करों ने यह स्वीकार किया है कि बीते 31 जनवरी को बलिया (यूपी ) के दुबाडीह गांव से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये छह हथियार तस्कर हमारे ही नेटवर्क से जुड़े है इसके अलावे 16 फरवरी को बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र के बुधनपुरवा मुहल्ला निवासी सत्या कुमार भी हमारा ही नेटवर्क साथी है।

यह भी पढ़ें:  IRCTC लाया मॉनसून का सबसे बड़ा तोहफा! Bihar से करें रामेश्वरम-तिरुपति की दिव्य यात्रा, जानिए क्या रहेगा रूट, बुकिंग शुरू

बक्सर एसपी ने बताया कि इन तस्करों द्वारा पूछताछ के दौरान बिहार ,यूपी ,दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में रहनेवाले खरीददारों के नाम और पता बताए गए हैं, जिसकी सूची बनाई जा रही है जिसपर पुलिस संयुक्त रूप से कारवाई करेगी।

यूपी आतंकवाद निरोधी दस्ते ने इन तस्करों से जब्त मोबाइल को खंगाल रही है। इसमें कई चौकाने वाले तथ्यों का खुलासा हो रहा है। गिरफ्तार तस्करों की राजनीति से जुड़े सफ़ेद पोस लोगों के बीच भी गहरी पैठ है पर इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Delivery News: डॉक्टर थे नदारद, नर्स ने करा दी डिलीवरी, नवजात की मौत…जिम्मेदारी को लेकर खींचतान, मगर कोई लौटा पाएगा मां की सूनी...

Bhagalpur Delivery News: भागलपुर के नाथनगर रेफरल अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां डॉक्टर के बदले नर्स द्वारा डिलीवरी कराए जाने के बाद एक नवजात#BhagalpurNews,#NewbornDeath,#HospitalNegligence

Samastipur Weather News: समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम का मिजाज! पूसा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, तापमान में आई गिरावट

समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 13 जून 2026 की मौसम रिपोर्ट जारी की, जिसमें तापमान, आर्#SamastipurWeather,#BiharMonsoon,#WeatherUpdate

Patna EOU Raid: भू-माफिया संतोष डॉन पर EOU का शिकंजा: 25 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की अवैध संपत्ति का पर्दाफाश

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पटना और नालंदा में कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। इस कार्रवाई में 11 करोड़ से अधिक की अवै#PatnaEOURaid,#SantoshDon,#BiharCrime

फ्री होकर बात करूंगा मां… एक घंटे बाद ही IAF विमान क्रैश में शहीद हो गए Bihar के लाल फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम, नवंबर में...

असम विमान हादसे में बिहार के जहानाबाद जिले के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार और भोजपुर के दानिश आलम सहित पांच जवान शहीद हो गए। नवंबर में शुभम की शादी होनी थी, जिस#JehanabadNews,#IndianAirForce,#MartyrNews