back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 23, 2026
spot_img

Wisden Cricketer Of The Year: विजडन के साल के सर्वश्रेष्ठ 5 क्रिकेटरों में नामित हुए हिटमैन रोहित शर्मा और बुम…बुम बुमराह और मिल रही इस खिलाड़ी को शुभकामना

spot_img
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विजडन के साल के सर्वश्रेष्ठ पांच क्रिकेटरों में नामित किया गया (Wisdens Five Cricketers of the Year- Bumrah, Rohit Sharma) है। मगर, फिलहाल शुभकामना बंटोर रहे  वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

दोनों ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी औसत में शीर्ष स्थान हासिल किया था। पांच मैचों की इस श्रृंखला में भारतीय टीम 2-1 से आगे है, श्रृंखला का पांचवां और आखिरी टेस्ट कोविड के कारण रद्द कर दिया गया था, जो इस वर्ष जुलाई में खेला जाएगा।

- Advertisement -

रोहित-बुमराह के अलावा, ओली रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे और डेन वान नीकेर को भी विजडन के वर्ष के पांच क्रिकेटरों के रूप में नामित किया गया है। दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली दुनिया की नई अग्रणी महिला क्रिकेटर हैं।

- Advertisement -

रोहित शर्मा ने पिछले साल खेले गए टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चार टेस्ट मैचों में 52 की औसत से 368 रन बनाए थे जिसमें उनकी लार्ड्स में खेली गई 83 रनों की शानदार पारी भी शामिल थी। इसके अलावा उन्होंने ओवल में 127 रनों की पारी खेली थी।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को 2022 के लिए विजडन के विश्व में अग्रणी क्रिकेटर के रूप में नामित किया गया है।रूट के नाम बतौर टेस्ट कप्तान इंग्लैंड को सबसे अधिक मैचों में जीत दिलाने का रिकॉर्ड है। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 27 मैचों में जीत दर्ज की है। उनके बाद माइकल वॉन (26), सर एलेस्टेयर कुक और सर एंड्रयू स्ट्रॉस (प्रत्येक 24) हैं।

अभी हाल ही में इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़ने वाले जो रूट को विजडन क्रिेकेटर आफ द इयर के लिए अग्रणी क्रिकेटर के रूप में चुना गया है। 2021 में उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस दौरान 15 टेस्ट मैचों में 61 की औसत से 1,708 रन बनाए हैं। लेकिन बावजूद इसके उनकी कप्तानी में इंग्लैंड की टीम आखिरी 17 टेस्ट मैचों में केवल एक ही जीत दर्ज कर पाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद उनके कप्तानी छोड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

2017 में कुक के इस्तीफे के बाद रूट को कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने कई प्रसिद्ध श्रृंखला जीत में इंग्लिश टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें 2018 में भारत पर 4-1 से घरेलू श्रृंखला जीत और 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-1 की जीत शामिल है।

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: धोनी ने विश्व चैंपियन और युवा सितारों का चेपॉक में किया सम्मान, गूंजा संजू सैमसन का नाम
Kieron pollard
Kieron pollard

हालांकि, शुभकामना अभी कोई और बंटोर रहा, पढ़िए पूरी खबरभारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। पोलार्ड ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

पोलार्ड, वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की टीमों के कप्तान थे। उन्होंने कैरेबियाई टीम के लिए कुल 123 वनडे और 101 टी20 मैच खेले हैं।

यह भी पढ़ें:  MS Dhoni: चेन्नई के कैंप में थाला की बच्चों संग मस्ती, सरफराज के बेटे पर लुटाया प्यार

सचिन ने अपने ट्विटर पर कैरेबियाई ऑलराउंडर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ” , “मैदान पर शानदार तेवर वाला एक फाइटर और चैलेंजर! बधाई पोली !!”

सचिन और पोलार्ड 2010 से एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं,दोनों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।

इस बीच वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने साथी खिलाड़ी पोलार्ड को अनोखे अंदाज में बधाई दी। गेल ने ट्वीट किया, “विश्वास नहीं हो रहा है कि आप मुझसे पहले संन्यास ले चुके हैं। आपके अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए बधाई… आपके साथ खेलना बहुत अच्छा रहा। हैप्पी रिटायरमेंट… आपके अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं।”

यह भी पढ़ें:  एमएस धोनी का जादू: चेपॉक में गूंजा 'थाला-थाला' का शोर, फैंस का दिखा अकल्पनीय प्रेम

पोलार्ड वेस्ट इंडीज टीम का हिस्सा थे जिसने 2012 आईसीसी टी-20 विश्व कप जीता था। हालांकि चोट के कारण 2016 में वह अपने दूसरे टी-20 विश्व कप खिताब से चूक गए थे।

उन्होंने अप्रैल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना एकदिवसीय पदार्पण किया और अगले वर्ष ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टी20 कैरियर की शुरुआत की। हालांकि उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कभी टेस्ट मैच नहीं खेला।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का महत्व और पाठ विधि

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना का विशेष...

लॉन्ग-टर्म कॉम्प्रिहेंसिव Car Insurance: आपकी गाड़ी के लिए बेजोड़ सुरक्षा

Car Insurance: क्या आप अपनी नई चमचमाती गाड़ी या अपनी भरोसेमंद पुरानी कार के...

Muzaffarpur News: झूले के मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, दो ग्रुप में चले लाठी -डंडे- पत्थरबाजी, महिला- बच्चे जख्मी

Muzaffarpur News: जीवन की छोटी-मोटी रारें अक्सर बड़े विवादों का रूप ले लेती हैं,...

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि में मंत्र जाप से पाएं असीम कृपा और सफलता

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व का आध्यात्मिक महत्व अपरंपार है। यह नौ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें