spot_img

दरभंगा के डीएम Rajeev Roshan ने लिखा दरभंगावासियों के नाम बधाई वाला पत्र, Bihar के लोगों से कहा- धन्यवाद

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा के डीएम Rajeev Roshan ने लिखा दरभंगावासियों के नाम बधाई वाला पत्र, Bihar के लोगों से कहा- धन्यवाद
दरभंगा के डीएम Rajeev Roshan ने लिखा दरभंगावासियों के नाम बधाई वाला पत्र, Bihar के लोगों से कहा- धन्यवाद

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा के डीएम Rajeev Roshan को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सम्मानित किया। यह सम्मान संपूर्ण दरभंगावासियों को समर्पित करते हुए डीएम श्री रौशन ने दरभंगावासियों के नाम बधाई वाला पत्र लिखा (Darbhanga DM Rajeev Roshan) है।

- Advertisement -

साथ ही, पूरे Bihar के लोगों से इस आत्मविश्वास भरे क्षण, उत्कृष्ठता, समर्पित कार्य संस्कृति की मिसाल और यादगार मौके पर सबको धन्यवाद दिया है। निसंदेह, मखाने की मिठास, उसका माधुर्य, मुलायमी ताकत और उसको मिलता नवरूप, नवविस्तार, नवआकार सिर्फ दरभंगा या मिथिलांचल के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण बिहार के लिए गर्व और उसके गौरवान्वित होने का समय है। पढ़िए पूरी खबर 

- Advertisement -

लोक प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के द्वारा विज्ञान भवन में 15 वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मखाना कृषकों को निरंतर प्रशिक्षित कर मखाना के उद्यमियों को प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, और मार्केटिंग में लगातार प्रशासनिक सहयोग प्रदान कर मखाना उत्पाद को जिले के समग्र विकास का आधार बनाने में अभूतपूर्व योगदान के लिए उत्कृष्ट जिला प्रशासन का पुरस्कार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्राप्त करने के उपरांत दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने दरभंगा समेत संपूर्ण मिथिलांचल और बिहार के लोगों को हार्दिक बधाई दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

साथ ही डीएम राजीव रौशन ने इसके लिए बिहार के वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि,
“मखाना को एक अनूठा उत्पाद बनाने के लिए मैं दरभंगा और बिहार के लोगों को बधाई देना चाहता हूं, जिसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मान्यता मिल रही है। मिथिला मखाना उत्पादकों/किसानों, कुशल श्रम संसाधनों, उत्पादकों, कृषक उत्पाद संगठनों/ कृषक उत्पाद कंपनियों/स्वयं सहायता समूहों/उत्पादक समूहों, विक्रेताओं, सहयोगी अधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने एक जिले एक उत्पाद के माध्यम से समग्र विकास में कड़ी मेहनत की और अपना योगदान दिया।
बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके मार्गदर्शन और निरंतर समर्थन के लिए विशेष धन्यवाद।
सस्नेह,”
            राजीव रौशन,
            जिलाधिकारी, दरभंगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD