spot_img

सुल्तानगंज जहाज घाट और अजगैबीनाथ गंगा घाट पर कांवरियों के पैसे और सामानों की चोरी, पहुंची पुलिस ने कर दिया दुकानदार और पंडे की लाठी-डंडे से पिटाई, थाना पर उग्र हंगामा

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर का सुल्तानगंज अभी बाबा के भक्तों से अटा पटा है। मगर, अपराध पर कंट्रोल नहीं लगने से यहां पहुंचे वाले शिवभक्तों में खासी नाराजगी भी देखी जा रही है। ताजा मामला जिले के सुलतानगंज के जहाज घाट एवं अजगैबीनाथ गंगा घाट का है जहां  दो कांवरियों के रुपए और समानों की चोरी हो गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

चोरी की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और एक दुकानदार एवं एक पंडा की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद पंडा समाज और दुकानदारों ने सुलतानगंज थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

- Advertisement -

पंडा ने बताया कि जहाज घाट पर धनबाद के कांवरियों का दो मोबाईल एवं 20 हजार रुपये की चोरी हुई थी। इसी मे पंडा प्रशांत झा पिता नरेश झा शहाबाद के रहनेवाले को पुलिस ने लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। साथ ही दुकानदार रोहित कुमार पिता सिताराम यादव मुंगेर जिला के हारपुर थाने के रहनेवाले को भी पुलिस ने लाठी डंडे से पीटा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में बड़ा बदलाव! अब इस नाम से जाना जाएगा शहर का मशहूर गुड़हट्टा चौक, जानिए क्यों?

तभी पंडा और दुकानदार आक्रोशित होकर एकजुट होकर थाना परिसर मे जमकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने मौके पर पहुंचकर पंडा और दुकानदार को समझा बुझाकर कर मामला को शांत कराते हुए पंडा और दुकानदार को छोड़ दिया।

धनबाद के कांवरिया शंकर भुनिया ने बताया कि जहाज घाट में गंगा स्नान के लिए पहुचे थे। तभी एक दुकान के पास दो मोबाइल एवं 20 हजार रुपये रखा था। जो गायब हो गया है।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर की मंजूषा कला अब हर घर में! 11,000 घरों तक पहुंचाने का महाअभियान शुरू, युवाओं को मिलेगा सीधा फायदा

कांवरिया मिथुन कुमार साह पिता राजा राम साह शंभुगंज कुरमा पंचायत के रहनेवाले का भी अजगैबीनाथ गंगा घाट मे स्नान के दौरान एक मोबाईल 20 हजार रुपये का और दो हजार रुपये की चोरी होने का थाना में लिखित आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस घटना को लेकर गंगा घाट पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PMCH में हाहाकार! 56 ऑपरेशन रद्द, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया कड़ा एक्शन, क्या मिलेगी राहत? | सुपरिटेंडेंट क्या बोले-

PMCH Strike: पटना के पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से हाहाकार मचा हुआ है। 56 ऑपरेशन रद्द हो चुके हैं। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने एक्शन लेते हुए पीएमस#PMCHStrike,#BiharHealth,#PatnaNews

सरकारी दफ्तर में हड़कंप! जहानाबाद में अमीन ₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

Jehanabad Corruption: जहानाबाद के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अमीन अनिल कुमार सिंह को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किय#JehanabadNews,#BiharVigilance,#CorruptionArrest

दरभंगा में बहू को सास ने गर्म पानी में दिया जहर! मासूम बेटे ने खोला मां की हत्या का राज – मौत की गुत्थी?

Darbhanga Murder: दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता प्रीति कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मायके वालों ने सास पर जहर देकर हत्या का गंभीर आरोप लगाया ह#DarbhangaMurder,#BiharCrime,#JusticeForPreeti

खान सर को मिली बड़ी राहत! अब इस तारीख़ को खुलेगा पटना गोलीबारी मामले का राज, हथियार लाइसेंस का मुद्दा और अगली सुनवाई

Khan Sir News: पटना के चर्चित शिक्षक खान सर को गोलीबारी मामले में अदालत से बड़ी राहत मिली है। अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा गया है, 10 जुलाई को आएगा फ#KhanSirNews,#PatnaCrime,#BiharJudiciary