

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स सिनियर रिपोर्टर। वरीय पदाधिकारी सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नदी मूल गफ्फार सिद्दिकी ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख कक्ष में बाढ़ आपदा को लेकर पंचायत प्रवेक्षक एवं बीडीओ के साथ बैठक किया।
इसमें बाढ़ राहत की जीआर राशि के लिए सम्पूर्ति पोर्टल पर सत्य प्रतिशत काम करें। साथ ही दोहरी प्रविष्टि तथा मृत लाभुकों के नाम सूची से हटवाए। वैसे व्यक्ति जिनको बाढ़ राहत की राशि मिलना चाहिए उनका नाम हार हाल में जोड़ कर अगामी 19 जुलाई तक अपडेट कर दें।
सही व्यक्ति लाभ लेंने से छूटे नहीं और अवैध व्यक्ति लाभ नहीं ले। इस तौर पर काम करने का निर्देश दिया। वही वरीय प्रभारी श्री सिधीकि ने बताया कि महिशौथ पंचायत के वार्ड नंबर 4 में नल जल योजना पूरी तरह प्रभावित है, इसलिए उक्त वार्ड के वार्ड सचिव एवं वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
साथ ही, उसी पंचायत के वार्ड नम्बर 10 में बने रेज्ड प्लेटफार्म का अरुण मुखिया ने निजी कब्जा कर टेंट का कारोबार करते हैं। इस पर अतिक्रमण मुक्त करते हुए संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही।
इस दौरान उन्होंने बताया कि तेगच्छा के विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार से बाढ़ आपदा सूची में लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण पूछा है। मौके पर प्रामुख बिजल पासवान, बीडीओ किशोर कुमार, सीओ अखलेश कुमार,आरओ नदी अयूबी, बीएलओ प्रभारी राजकुमार यादव, देवेंद्र राय, लखिन्द्र राम, उमेश उमंग सहित सहित बीएलओ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


