spot_img

गुजरात शराब कांड : पुलिस का दावा-मृतकों ने शराब नहीं केमिकल का किया था सेवन, अब तक 27 की मौत

spot_img
- Advertisement -

बोटाद/अहमदाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां राज्य में जहरीली शराब कांड से बोटाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जबकि करीब 40 गंभीर हैं। इस कांड के बाद प्रशासन हरकत में आया।डीएसपी की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है।

क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। वहीं एटीएस भी मामले की गहराई से जांच करेगी। इसी बीच पुलिस ने दावा किया है कि मृतकों ने शराब नहीं बल्कि केमिकल का सेवन किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मिथाइल केमिकल पीने की पुष्टि हुई है।

- Advertisement -

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात शराब बनाने वाले को केमिकल की आपूर्ति करने वाले जयेश खवाड़िया को पीपलज से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इसी ने गोदाम से चुराकर छह सौ लीटर केमिकल शराब बनाने वाले को दिया था। पुलिस ने यहां ये 450 लीटर मिथाइल भी जब्त किया है। पूछताछ करने पर पता चला कि कारखाने से ही शराब बनाने वाले आरोपित का रिश्तेदार मिथाइल नामक केमिकल की आपूर्ति करता था।

पुलिस के केमिकल फैक्टरी के गोदाम पर छापे के दौरान मुख्य आरोपित जयेश खवाड़िया की मां कुसुमबेन खवाड़िया अकेली मिली थी। पुलिस के अनुसार कुसुमबेन अपने पति रमेशभाई और दो बेटों जयेश और जितेश के साथ इस गोदाम में रहती है। उसका पति और बड़ा बेटा जयेश इस गोदाम में काम कर रहे थे। जबकि छोटा बेटा जितेश माल ढोने के लिए टेंपो चलाता था। उसे इस रैकेट के बारे में कुछ भी पता नहीं है। पुलिस रमेशभाई और जितेश को अपने साथ ले आई।

डीआईजी आशीष भाटिया ने बताया कि मृतकों ने शराब नहीं बल्कि केमिकल का सेवन किया था। शराब और पानी को केमिकल के साथ मिलाकर बेचा जाता है। साथ ही केमिकल भेजने वाले और बेचने वालों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में दो अहमदाबाद और तीन बोटाद के हैं। जहरीली शराब कांड की जांच में गुजरात एटीएस भी शामिल हो गई है। एटीएस के डीएसपी सुनील जोशी, डीआईजी दीपेन भद्रन समेत एक टीम के साथ बोटाद रवाना हुए हैं। इसी बीच जानकारी मिली है कि मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में मिथाइल पीने की पुष्टि हुई है।

बताया गया कि अहमदाबाद के पीपलज स्थित अमोस कंपनी मिथाइल केमिकल की ट्रेडिंग करती है। कंपनी के गोदाम प्रबंधक जयेश कंटेनरों से धीरे-धीरे मिथाइल चुराकर छह सौ लीटर केमिकल एकत्र किया था। बताया गया कि कंपनी के मालिक मिथाइल केमिकल को लेकर बार-बार आगाह कर चुके हैं।

फिर भी जयेश अपनी हरकतों से नहीं माना था। इसी बीच गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों का हल जानने के जाने की खबर है। उनके साथ भावनगर के विधायक और मंत्री जीतू वाघानी, मंत्री ऋषिकेश पटेल भी जा सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 1628 करोड़ का भारी-भरकम निवेश, 36 परियोजनाओं को मंजूरी |SIPB में बड़े प्रस्तावों को हरी झंडी

Bihar Investment: बिहार के औद्योगिक परिदृश्य को नई गति देने की तैयारी चल रही है। 24 जून को विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) श्री मिहिर कुमार सिंह की अ#BiharInvestment,#IndustrialGrowth,#BankaNews

Bihar Cabinet: 5 नए विश्वविद्यालय, AI मिशन, 1 लाख करोड़ की टाउनशिप, शिक्षकों के ट्रांसफर नियम… बिहार कैबिनेट के 47 बड़े फैसले

Bihar Cabinet: बिहार में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पांच नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी मिल#BiharCabinet,#BiharEducation,#SamratChoudhary

भागलपुर में अधिकारियों की भरी आँखें, जब DDC प्रदीप कुमार सिंह हुए विदा

Bhagalpur DDC: भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह को भावुक विदाई दी गई। उनके दो साल के कार्यकाल को याद कर कई अधिकारियों की आंखें नम हो गईं।#BhagalpurNews,#PradeepKumarSingh,#DDCFarewell

संकट के ‘ भगवान ‘ : समस्तीपुर के लोको पायलटों ने कर दिखाया कमाल! पलक झपकते ही बचाईं 3 जिंदगियां

Samastipur Rail News: समस्तीपुर मंडल के लोको पायलटों ने अपनी सतर्कता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तीन अलग-अलग घटनाओं में पटरी पर लेटे लोगों की जान बचाई। डीआरएम ज्योति प्रकाश म#SamastipurRailNews,#BiharLocoPilot,#IndianRailways