spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान मध्य विद्यालय महादेव मठ के एचएम विनोद कुमार झूठ पकड़ी गई, छात्रों ने अधिकारी के सामने खोल दी चावल वाली पोल

spot_img
- Advertisement -
कुशेश्वरस्थान। साप्ताहिक जांच करने कुशेश्वरस्थान पूर्वी के दियारा क्षेत्र उजुआ सिमरटोका पंचायत पहुंचे वरीय प्रभारी सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी।

जांच के दौरान विभिन्न योजनाओ एवं विद्यालय तथा आंगनवाड़ी जांच में काफी अनियमितता पायी गई। जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेव मठ पहुंचे तो विद्यालय में नामांकित 771 छात्रों में 224 छात्र उपस्थित पाए गए , और विगत एक जुलाई से मध्यान भोजन पूरी तरह बंद पाया गया।

- Advertisement -

जब विद्यालय के एचएम विनोद कुमार से मध्याह्न भोजन के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि चावल का स्टॉक नहीं रहने के कारण माध्यन भोजन बंद है। इसके लिए एमडीएम प्रभारी को भी लिखा गया है। जब इस मामले में वरीय पदाधिकारी ने एमडीएम प्रभारी से इस मामले में बात की तो चावल नहीं होने की बात बताई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

वरीय जब विद्यालय से लौटने लगे तो विद्यालय में उपस्थित छात्रों ने बताया कि सर विद्यालय में चावल रखा हुआ है। तब वरीय प्रभारी छात्रों की बात सुनकर भौचक रह गए। विद्यालय के दूसरी कमरे को खोलवाया गया तो विद्यालय में 30 बोरा चावल सड़े हुए स्थिति में पाया गया।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान मध्य विद्यालय महादेव मठ के एचएम विनोद कुमार झूठ पकड़ी गई, छात्रों ने अधिकारी के सामने खोल दी चावल वाली पोल वहीं वर्ष 2016-2017 की बच्चों की किताबें जो विद्यालय के एचएम की ओर से वितरण करना था वह वितरण नही किया गया और विद्यालय में किताबे पाई गई। वहीं, वरीय प्रभारी श्री सिद्दीकी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कुंजभवन की जब जाँच की गई तो विद्यालय सुचारू रूप से संचालित पाया गया लेकिन विद्यालय में काफी अनिमितता पाई गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

साथ ही बच्चों के बीच जो 28 फरबरी तक सूखा राशन वितरण किया जाना था वो चावल भी विद्यालय में सड़े हुए स्थिति में पाया गया । वही उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कुंजभवन की स्थिति ऐसी है कि कुछ दिनों में ही  पूरा विद्यालय नदी के कटाव के कारण नदी में समाहित हो जायेगा महज नदी से विद्यालय की दूरी मात्र 45 फ़ीट बची हुई है और नदी की कटाब लगातार हो रही है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान मध्य विद्यालय महादेव मठ के एचएम विनोद कुमार झूठ पकड़ी गई, छात्रों ने अधिकारी के सामने खोल दी चावल वाली पोल

जांच के दौरान उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 100 के सेविका नीलम देवी के केन्द्र पर भी काफी अनिमत्ता पाई गई जो कि केन्द्र पर 40 छात्रों की उपस्थिति दर्ज में मात्र 5 बच्चे ही उपस्थित पाया गया साथ ही उन्होंने बताया कि सेविका को खुद पता नहीं है की कौन सा बच्चे का क्या नाम है यहां तक कि एक बच्चे का नाम दो-दो जगह अंकित पाया गया। वही भंडार पंजी 28 जनवरी 2020 से से संधारित नही है और न ही जनवरी 2022  माह से पोषाहार का वितरण नही किया गया। इतना ही नहीं वही उन्होंने ये भी बताया कि उजुआ सिमरटोका पूरे पंचायत में मुख्यमंत्री हर घर नल का जल कही भी संचालित नही पाया गया।
जांच कर लौटने के दौरान वरीय प्रभारी श्री सिद्दीकी ने बताया कि उक्त सभी जांच में पाई गयी अनिमितता की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा रही है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar