spot_img

मधुबनी के मधेपुर-टेंगराहा में गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में रिसाव से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख

spot_img
- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड अंतर्गत भेजा थाना क्षेत्र स्थित कोसी दियारा के टेंगराहा गांव में बुधवार की सुबह आगलगी की घटना में एक परिवार का आवासीय घर सहित घर में पड़ी एक लाख की संपत्ति अग्निदेव की भेंट चढ़ गयी। आग लगने का कारण खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के रेगुलेटर के रिसाव रहने की बात कही जा रही है।

- Advertisement -

अगलगी में रवि मुखिया का घर जलकर खाक हो गया। घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन,पलंग, फर्नीचर सहित अन्य सामान धू – धू कर जल गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से चापाकल के पानी के सहारे आग पर काबू पाया गया। सीआई राज नारायण राय ने घटनास्थल का दौरा कर आगलगी में हुई क्षति की जांच-पड़ताल की।

- Advertisement -

सीआई ने एक परिवार का घर जलने की पुष्टि की है। भरगामा पंचायत के पूर्व मुखिया दिवाकर प्रसाद यादव, प्रमोद मुखिया, सरोज मंडल सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की है।

- Advertisement -

सीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी सीआई को जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation

PM मोदी का ‘मन की बात’ में बड़ा ऐलान: नौसेना से नालंदा तक, जानें आपके लिए क्या है खास!

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 135वें 'मन की बात' कार्यक्रम में पर्यावरण, बीमा, भारतीय संस्कृति, नौसेना और नालंदा विश्वविद्यालय पर खास चर्चा हुई, जिसे पटना में बि#PMMannKiBaat,#BiharBJP,#NarendraModi

दरभंगा में मौत और जंग – मां तुझे सलाम! बेटी को डूबता देख मां ने लगाई छलांग, फिर जो हुआ वो रुला देगा!

Darbhanga Drowning: दरभंगा में एक हृदय विदारक घटना में 8वीं की छात्रा सावित्री कुमारी की पोखर में डूबने से मौत हो गई। बेटी को बचाने के लिए गहरे पानी में कूदी मां की हालत गंभीर है औ#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#PondDrowning