spot_img

दरभंगा के किसानों के लिए 16 घंटे बिजली के साथ पटवन के लिए डीजल अनुदान मिलेगा सीधे बैंक में

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। अल्पवृष्टि के कारण सुखाड़ जैसी स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से कृषि फीडर से 16 घंटे निर्बाध विद्युत की आपूर्ति की जा रही है। इसका लाभ किसान भाई जरूर उठाएं।

- Advertisement -

साथ ही, खरीफ फसलों को डीजल चालित पंपसेट से पटवन करने के लिए सरकार की ओर से किसानों को डीजल अनुदान देने की व्यवस्था की गई है। डीजल अनुदान के लिए ऑन-लाइन आवेदन 29 जुलाई,2022 से प्रारम्भ किसान भाइयों/बहनों के लिए आवश्यक सूचना सिंचाई के लिए डीजल अनुदान का लाभ किसानों के बैंक खाते में योजना का लाभ, खरीफ फसलों की डीजल पंपसेट से सिंचाई के लिए क्रय किए गए डीजल पर 60 रूपये प्रति लीटर की दर से 600 रूपये प्रति एकड़, प्रति सिंचाई डीजल अनुदान दिया जाएगा।

- Advertisement -

धान का बिचड़ा एवं जूट फसल की अधिकत्तम 2 सिंचाई के लिए 1200 रूपये प्रति एकड़,खड़ी फसल में धान, मक्का अन्य खरीफ फसलों के अंतर्गत दलहनी, तेलहनी, मौसभी सब्जी, औषधीय एवं सुगन्धित पौधे की अधिकत्तम 3 सिंचाई के लिए 1800 रूपये प्रति एकड़ प्रति किसान अधिकत्तम 08 एकड़ के लिए डीजल अनुदान देय होगा। वैसे किसान,जो दूसरे की जमीन पर खेती करते हैं (गैर-रैयत),उन्हें प्रमाणित /सत्यापित करने के लिए सम्बन्धित वार्ड सदस्य एवं कृषि,समन्वयक की ओर से पहचान की जायेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

सत्यापित करते समय यह ध्यान रखा जायेगा कि वास्तविक खेती करने वाले जोतदार को ही अनुदान का लाभ मिले। केवल वैसे ही किसान, इस योजना के तहत् आवेदन करें, जो वास्तव में डीजल का उपयोग कर सिंचाई कर रहे हैं। डीजल का क्रय कर वास्तव में सिंचाई के लिए उपयोग किया गया है, की जांच संबंधित कृषि समन्वयक की ओर से किया जाएगा। अधिकृत पेट्रोल पम्प से डीजल क्रय के उपरान् डिजिटल पावती रसीद (डिजिटल वाऊचर) जिसमें किसान का 13 अंक का पंजीकरण संख्या का अंतिम दस अंक अंकित हो, मान्य होगा। 30.10.2022 तक सिंचाई के लिए क्रय किये गये डीजल के लिए ही यह मान्य होगा। योजना का लाभ ऑनलाईन पंजीकृत किसानों को ही दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

किसान भाइयों एवं बहनों से अनुरोध है कि कृषि विभाग, बिहार सरकार के वेबसाइट  ttps:// state. bihar. gov. in/krishi/Citizen Home.html के दिये गये लिंक DBT in Agriculture पर या https: // dbtagriculture. bihar. gov.in पर डीजल अनुदान के लिए आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए अपने संबंधित कृषि समन्वयक/प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी/जिला कृषि पदाधिकारी,किसान कॉल सेन्टर के टॉल फ्री नं० 18001801551 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation

PM मोदी का ‘मन की बात’ में बड़ा ऐलान: नौसेना से नालंदा तक, जानें आपके लिए क्या है खास!

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 135वें 'मन की बात' कार्यक्रम में पर्यावरण, बीमा, भारतीय संस्कृति, नौसेना और नालंदा विश्वविद्यालय पर खास चर्चा हुई, जिसे पटना में बि#PMMannKiBaat,#BiharBJP,#NarendraModi

दरभंगा में मौत और जंग – मां तुझे सलाम! बेटी को डूबता देख मां ने लगाई छलांग, फिर जो हुआ वो रुला देगा!

Darbhanga Drowning: दरभंगा में एक हृदय विदारक घटना में 8वीं की छात्रा सावित्री कुमारी की पोखर में डूबने से मौत हो गई। बेटी को बचाने के लिए गहरे पानी में कूदी मां की हालत गंभीर है औ#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#PondDrowning