spot_img

दरभंगा के घनश्यामपुर में आधा दर्जन गांव बाढ़ की जद़ में, प्रखंड और जिला मुख्यालय से दूसरे दिन भी भंग रहा संपर्क

spot_img
- Advertisement -

घनश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज। कमला बलान नदी में आई बाढ़ से प्रखंड के कई गांव मे स्थिति दुसरे दिन भी प्रभावित रहा। नदी के दोनों तटबंध के बीच बसे आधा दर्जन गांव बाढ़ के पानी से चारों तरफ घिर चुका है। गांव की मुख्य सड़कें डूब जाने से इन गांवों का सड़क संपर्क प्रखंड तथा जिला मुख्यालय से दूसरे दिन भी भंग रहा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार बाऊर,नवटोलिया,बैजनाथपुर,कनकी मुसहरी आदि गांव के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। मध्य विद्यालय रसियारी, मध्य विद्यालय नवटोलिया में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से बच्चों की पढ़ाई लगातार दूसरे दिन बाधित रहा। खेत खलियान डूब जाने से पशु चारा का संकट उत्पन्न हो गया है।

 

कामकाज के लिए लोग नाव से आवाजाही कर रहे हैं।बाढ़ से किसानों के खेतों में लगे फसल बर्बाद हो गया।जल स्तर में वृद्धि के कारण तटबंध की निगरानी की जा रही है। रेनकट, क्षतिग्रस्त स्थलों तथा जरूरत के स्थानों पर रेनकट से मरम्मत की जा रही है।

 

सीओ सतीश कुमार ने बताया –

बाढ़ से विस्थापित परिवार की सूचना प्राप्त होने पर उसकी सूचना जिला मुख्यालय को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं आवश्यक स्थानों पर कुल 13 सरकारी नाव परिचालन हो रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कराची लहूलुहान: रेंजर्स मुख्यालय पर भीषण आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकी मारे गए; एक जिंदा पकड़ा गया!

Karachi Attack: पाकिस्तान के कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में तीन जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में पांच हमलावरों को ढेर कर दिया, जबकि एक#KarachiAttack,#PakistanTerrorism,#SindhRangers

केजरीवाल का मिथिला प्रेम: पंजाब में बनेगा माता जानकी और लव – कुश का भव्य मंदिर, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी तीर्थ यात्रा की...

Arvind Kejriwal: पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़े धार्मिक ऐलान किए हैं। उन्होंने अमृतसर में मां सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा क#ArvindKejriwal,#PunjabNews,#TeerthYatra

राबड़ी देवी का नया ठिकाना, सामान शिफ्टिंग तेज: लालू परिवार कुछ दिनों के लिए जाएगा यहां!

Bihar Rabri Devi: राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली करना है। नया आवास अधूरा होने के कारण लालू परिवार का सामान कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास ले जाया जा रह#RabriDevi,#BiharPolitics,#LaluFamily

मुंगेर की धरती से बिहार के गांवों को मिली बड़ी शक्ति! CM Samrat ने लॉन्च की वो योजना, जिससे बदल जाएगी तकदीर

Bihar Panchayat Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'पंचायत विकास योजना' लॉन्च की, जिससे अब गांव अपनी जरूरतों के हिसाब से विकास कार्य तय करे#BiharPanchayatScheme,#SamratChaudhary,#MungerNews