back to top
अक्टूबर,30,2026
होम Bihar Patna दरभंगा के जाले के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा बने राजद के नए...

दरभंगा के जाले के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा बने राजद के नए प्रवक्ता, RJD Spokespersons की नई सूची जारी

दरभंगा के जाले के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा बने राजद के नए प्रवक्ता, RJD Spokespersons की नई सूची जारी
दरभंगा के जाले के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा बने राजद के नए प्रवक्ता, RJD Spokespersons की नई सूची जारी

उप मुख्यमंत्री बनते ही तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है। राजद के महामंत्री राजेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर नए प्रवक्ताओं के नाम की सूची जारी की है।

नई सूची में दरभंगा के जाले के पूर्व विधायक ऋृषि मिश्रा को भी नई जवाबदेही दी गई है। श्री मिश्रा पहले कांग्रेस में थे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें जाले से टिकट नहीं मिला था। अब नई राजद की प्रवक्ताओं की टीम में उन्हें राजद के नए सुप्रीमो तेजस्वी यादव ने स्थान दिया है।

यह भी पढ़ें:  Maner Murder मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार का हत्यारा दबोचा! STF ने रात में पकड़ा, अब होगा न्याय

जारी सूची के अनुसार राजद ने कुल 7 लोगों को प्रवक्ता बनाया है। इसमें विधायक भाई वीरेंद्र, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, मो. एजाज अहमद, पूर्व विधायक इज्जा यादव, रितु जायसवाल, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, चितरंजन गगन और विधायक सतीश कुमार दास के नाम हैं।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

जानकारी के अनुसार, बिहार में आरसीपी सिंह के जदयू के इस्तीफे के बाद राजद ने सभी प्रवक्ताओं को आठ अगस्त को हटा दिया था। तेजस्वी यादव ने किसी को भी बयानबाजी करने से सख्त मना किया था। इसके बाद ही महागठबंधन में जदयू ने राजद से हाथ मिला लिया और बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गयी।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें