spot_img

मैं जन-सेवक हूं, मुझको भी, थोड़ा सा पुण्य कमाने दो, बस एक बार, मुझको सरकार बनाने दो

spot_img
- Advertisement -

सरकारी दफ्तरों में बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, निगम का बिल सब ठंडे बस्ते में है। लाखों लाख के बकाए इन सरकारी दफ्तरों पर रहने के बाद भी हर्जाना या उसका खामियाजा इन अधिकारियों व उनसे जुड़े कर्मियों को कतई भुगतना नहीं पड़ता है हां यही बकाया आम लोगों के सिर हो तो फिर शामत आ जाती है। बिजली कट जाती है। फोन की घंटी बंद हो जाती है। पानी रूक जाता है। एफआईआर तक हो जाती है। साहेब ऐसा जुलम ना करो। देखो हम भी संभ्रात नागरिक हैं मेरी भी सुनो। जो बुढ्ढे खूसट नेता हैं, उनको खड्डे में जाने दो। बस एक बार, बस एक बार मुझको सरकार बनाने दो। मेरे भाषण के डंडे से, भागेगा भूत गरीबी का। मेरे वक्तव्य सुनें तो झगड़ा मिटे मियां और बीवी का।

- Advertisement -

मेरे आश्वासन के टानिक का एक डोज़ मिल जाए अगर, चंदगी राम को करे चित्त, पेशेंट पुरानी टीबी का। मरियल सी जनता को मीठे, वादों का जूस पिलाने दो, बस एक बार, बस एक बार, मुझको सरकार बनाने दो। जो कत्ल किसी का कर देगा मैं उसको बरी करा दूंगा, हर घिसी पिटी हीरोइन कि प्लास्टिक सर्जरी करा दूंगा; लड़के-लड़की और लैक्चरार सब फिल्मी गाने गाएंगे, हर कॉलेज में सब्जैक्ट फिल्म का कंपल्सरी करा दूंगा। हिस्ट्री और बीज गणित जैसे विषयों पर बैन लगाने दो बस एक बार, बस एक बार, मुझको सरकार बनाने दो। जो बिल्कुल फक्कड हैं, उनको राशन उधार तुलवा दूंगा, सरकारी अस्पताल में जिस रोगी को मिल सका बिस्तर, घर उसकी नब्ज़ छूटते ही मैं एंबुलैंस भिजवा दूंगा। मैं जनसेवक हूं, मुझको भी, थोड़ा सा पुण्य कमाने दो, बस एक बार, बस एक बार, मुझको सरकार बनाने दो।
मैं जन-सेवक हूं, मुझको भी, थोड़ा सा पुण्य कमाने दो, बस एक बार, मुझको सरकार बनाने दो

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में SSP जगुनाथ रेड्डी का बड़ा फैसला: अब अपराधियों की खैर नहीं! पुलिस हुई एक्शन मोड में | पढ़िए – अपराध कर्मियों की...

Darbhanga Police: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने 13 अगस्त 2026 को सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए। शराब, संपत्ति अपराध और लंबित वारंट#DarbhangaPolice,#BiharCrime,#SSPMeeting

स्कूल से निकाले गए छात्र के लिए बड़ी खबर! पटना हाई कोर्ट ने डॉन बॉस्को एकेडमी को दिया झटका, जानें क्यों?

Patna News: पटना हाई कोर्ट ने डॉन बॉस्को एकेडमी के नौवीं कक्षा के छात्र के निष्कासन को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि स्कूल ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं#PatnaHighCourt,#StudentRights,#BiharEducation

Darbhanga Cyber Fraud आपके अकाउंट से उड़े पैसे, दरभंगा पुलिस ने 24 घंटे में वापस दिलाए ₹ 1 लाख! ठगों को सीधे करारा जवाब

Darbhanga Cyber Fraud: दरभंगा में साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। ठगों द्वारा उड़ाई गई 1 लाख 7 हजार 680 रुपये की पूरी रकम वापस करा#DarbhangaNews,#CyberFraudRefund,#BiharPolice

दरभंगा के युवक की पश्चिम बंगाल में संदिग्ध मौत ! दस दिन पहले मखाना फोड़ने के काम से गया – लौटी पोस्टमार्टम वाली लाश...

Bihar youth death West Bengal: पश्चिम बंगाल में बिहार के एक युवक साजन पासवान की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने इसे संबंधित थाने को भेजा है।#BiharNews,#WestBengalCrime,#Benipur