spot_img

बिहार स्टेट सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का मधुबनी में भव्य आगाज, विजेता खेल सकेंगे राष्ट्रीय टूर्नामेंट

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 16 से 20 अगस्त 2022 तक मधुबनी जिला बैडमिंटन संघ की ओर से बिहार राज्य सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

टूर्नामेंट में पूरे बिहार से तकरीबन 150 से अधिक सीनियर पुरुष और महिला एकल, युगल और मिश्रित युगल स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। पाँच वर्गों (पुरुष एकल, युगल, महिला एकल, युगल एवं मिश्रित युगल) में आयोजित इस टूर्नामेंट की क्वालीफाइंग स्पर्धा 16 अगस्त को खेली गयी।बिहार स्टेट सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का मधुबनी में भव्य आगाज, विजेता खेल सकेंगे राष्ट्रीय टूर्नामेंट
पुरुष वर्ग के मुख्य स्पर्धा 17 अगस्त से 20 अगस्त तक खेली जा रही है। साथ ही महिला वर्ग के मुख्य स्पर्धा 18 अगस्त से 20 अगस्त तक खेली जाएगी। कार्यक्रम की शरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, उसके बाद सभी लोगो ने राष्ट्रीय गान गाया।

- Advertisement -

मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, मुख्य प्रायोजक(SBI) और अन्य प्रायोजक द्वारा बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले सभी खिलाड़ियों और रेफरी से परिचय किया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए मधुबनी जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि कोविड-19 के बाद मधुबनी में पहली बार राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।

- Advertisement -

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि बिहार में इस तरह के टूर्नामेंट के लिये बहुत कम जगह ही व्यवस्था है। मधुबनी जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सभी लोगों को इतने कम समय और संसाधन में बेहतर इंतजाम के लिए बधाई देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि एसोसिएशन, प्रशासन के सहयोग से ट्रेनिंग एकेडमी और अन्य सुविधाओं का विकास एवं स्थापना करेगा। जिससे यहाँ के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

मौके पर मधुबनी के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि विभिन्न जिले से आये हुए सभी खिलाड़ियों का जिला प्रशासन और जिलेवासियों की तरफ से बधाई और शुभकामना देता हूं। हार जीत से ऊपर उठकर खेल भावना से खिलाड़ियों को खेलना चाहिए।बिहार स्टेट सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का मधुबनी में भव्य आगाज, विजेता खेल सकेंगे राष्ट्रीय टूर्नामेंट
बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के सेक्रेटरी जेनरल केएन जयसवाल ने मधुबनी जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के भूतपूर्व सेक्रेटरी स्वर्गिय हेमेंद्र नारायण के शुरुआती दिनों से किये गए अतुलनीय योगदान को याद किया।

स्व. हेमेंद्र नारायण जी के याद में सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन कर उनको श्रंद्धाजलि दी। मधुबनी जिला बैडमिंटन संघ के सचिव सुरेश कुमार बैरोलिया ने कहा कि स्थापना के 35 वर्षों के दौरान मधुबनी में 32 बार राज्य स्तरीय और 6 बार राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता यहां खेली गई है।

जानकारी के अनुसार, जहां बिहार के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी अपनी राज्य रैंकिंग सुधारने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखेंगे। इस टूर्नामेंट के एकल, युगल और मिश्रित युगल स्पर्धा में खेलने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर आगामी सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने का मौका मिल सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis

पटना में छात्रों की टेंशन खत्म! अब मुफ्त में करें JEE-NEET की तैयारी, CM Samrat का बड़ा ऐलान

Patna Coaching: पटना के छात्रों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल में JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया#PatnaCoaching,#BiharEducation,#SamratChoudhary