spot_img

मधुबनी के ललमनियां ओपी प्रभारी पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष, पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
एक हमलावर गिरफ्तार,अन्य फरार की तलाश जारी
धनुषी चौक पर एनएच 104 को जामकर किया जा रहा था भोज का आयोजन,
पुलिस ने मना किया तो कर दिया हमला
फोटो: पुलिस गिरफ्त में आरोपी व ललमनियां ओपी का क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन

- Advertisement -

खुटौना, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के ललमनियां ओपी थानाध्यक्ष पर बीते शनिवार शाम को कुछ उपद्रवी तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया।ओपी प्रभारी अमृत लाल वर्मन ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम को फोन पर सूचना मिली कि कुछ लोगों की ओर से पैसा छिना जा रहा उसी संदर्भ में जब पुलिस वाहन के साथ तेजी से जा रहा था तभी स्थानीय थाना क्षेत्र के धनुषी चौक के समीप एनएच 104 को पूरी तरह से जाम कर भोज कराया जा रहा था।

- Advertisement -

तभी रामसेवक यादव (39) को अनहोनी घटना से आवगत कराते हुए कहा कि अनियंत्रित वाहनों की ओर से सड़क हादसा हो सकता है। इसीलिए सड़क पर भोज ना कराएं और वहां से निकल गए।मधुबनी के ललमनियां ओपी प्रभारी पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष, पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त वहीं वापस थाना लौटने के क्रम में रास्ते मे स्थानीय रामसेवक यादव, उनके पुत्र मनीष यादव, संतोष यादव, अरविंद यादव, रितेश यादव तथा विपिन यादव आदि लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसमें थानाप्रभारी बाल-बाल बच गए। थाना प्रभार किसी तरह जान बचा कर वहां से भाग थाना परिसर पहुंचे।मधुबनी के ललमनियां ओपी प्रभारी पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष, पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त उन्होंने आगे बताते हुए कहा इससे पहले भी मालिन बेल्हा में थाना प्रभारी पर हमला किया गया था।वहीं थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर घटना के मुख्य आरोपी धनुषी निवासी रामसेवक यादव को गिरफ्तार कर जेल दिया है तथा फरार अन्य पांच की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना का मरीन ड्राइव बदलेगा! अब जीविका दीदियों के लिए बनेगा ‘महिला हाट’, 6 KM लंबा वाकवे, देखें क्या है सरकार का मास्टर प्लान

Patna Tourism: बिहार सरकार पटना के मरीन ड्राइव को पर्यटन गलियारे में बदल रही है। यहां जीविका दीदियों के लिए विशेष 'महिला हाट' बनेगा, जिससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और शहर का व#PatnaNews,#JeevikaDidis,#BiharTourism

भोजपुर एनकाउंटर का चौंकाने वाला सच! भरत तिवारी को 5 गोलियां, कहां – कहां लगीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से उठे गंभीर सवाल … क्या पुलिस...

Bhojpur News: भोजपुर एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें लगी पांचों गोलियां कमर के नीचे थीं।#BhojpurNews,#BharatTiwariEncounter,#BiharPolice

पटना जंक्शन पर यात्रियों को लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश! दिल्ली का मास्टरमाइंड दबोचा गया

Patna Railway Crime: पटना जंक्शन पर यात्रियों को जाली नोट दिखाकर लूटने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। रेल पुलिस ने दिल्ली के सरगना समेत छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है,#PatnaRailwayCrime,#BiharPolice,#FakeCurrencyGang

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बड़ा झटका! 15 जुलाई से बदल जाएगा नियम, अब घर बैठे ऐसे होगी आपकी रजिस्ट्री

Bihar Land Registry: बिहार सरकार ने जमीन और संपत्ति रजिस्ट्री को पेपरलेस करने का बड़ा फैसला लिया है। 15 जुलाई 2026 से पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और लो#BiharLandRegistry,#PaperlessRegistry,#BiharGovernment